
एटा,सराहनीय कार्य जनपद एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा तथा अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री विनोद कुमार पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में माल निस्तारण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 19.04.2023 को थाना मारहरा पर तहसीलदार सदर श्री चन्द्रप्रकाश सिंह तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री सुनील कुमार त्यागी की उपस्थिति में 22 मुकदमों से संबंधित माल शराब देशी व अंग्रेजी व कच्ची शराब जिसकी कीमत करीब 1,10,000/- रुपये की नष्ट करायी तथा समस्त नष्ट की गयी शराब की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी कराई गई।