चंद्रशेखर जी पूर्व प्रधानमंत्री भारत सरकार की जयंती शक्ति पीठ आश्रम सारनाथ में मनाई गई।

आज दिनांक 19 अप्रैल 2023 दिन बुधवार को परम पूज्य चंद्रशेखर जी पूर्व प्रधानमंत्री भारत सरकार की जयंती शक्तिपीठ आश्रम सारनाथ से मनाई गई उक्त कार्यक्रम में संजीव झा को राष्ट्र गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि अरविंद सिंह वरिष्ठ पत्रकार समाजसेवी ने कहा कि चन्द्रशेखर जी राष्ट्र पुरूष थे मेरे जैसे लाखों युवाओं के प्रेरणाश्रोत थे, विशिष्ट अतिथि रूपेश सिंह जी ने कहा कि चन्द्रशेखर जी सादगी की प्रतिमूर्ति थे कार्यक्रम की अध्यक्षता गुप्तेश्वर सिंह शास्त्री ने कहा कि भारत पद यात्रा में मैं उनके साथ पैदल चल रहा था चन्द्रशेखर जी हर व्यक्ति से आत्मीय लगाव रखते थे मुख्य वक्ता संजीव झा ने कहा चन्द्रशेखर जी जैसा सरल सुलभ व्यक्ति थे कार्यक्रम का संचालन चन्द्रशेखर फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांशु सिंह ने कहा कि चन्द्रशेखर जी बहुत बड़े पर्यावरण प्रेमी थे उन्ही की प्रेरणा से चन्द्रशेखर फाउंडेशन पर्यावरण को बचाने के लिए पूरे भारत मे पौधरोपण कार्यक्रम अनवरत चलाता आ रहा है कार्यक्रम का संचालन चंद्रशेखर फाउंडेशन के महासचिव विजय शेखर सिंह ने किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से शत्रुध्न सिंह डम्पी तिवारी उर्फ बाबा तिवारी अरुण पांडेय किरण पांडे आकांक्षा गुप्ता समीक्षा मिश्रा श्वेता राय कनक जनार्दन सिंह नौगढ़ जनाब हसीन साहब जनाब शाहिद खान रुद्राक्ष मोनू एवं गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति थी।