रेनूकुट में कार्यक्रम का उद्घाटन कर लोगो को किया गया जागरुक-

जनपद सोनभद्र

अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह जागरुकता कार्यक्रम के तहत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड केमिकल डिवीजन रेनूकुट में कार्यक्रम का उद्घाटन कर लोगो को किया गया जागरुक-

आज दिनांक 19.04.2023 को ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड केमिकल डिवीजन रेनूकुट में अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह के तहत जागरुकता अभियान कार्यक्रम “राष्ट्रीय अवसंरचना के विकाश के लिये अग्नि सुरक्षा में जागरुकता” चलाया गया । शासन की मंशा के अनुरुप यह कार्यक्रम 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अग्नि से सुरक्षा व बचाव के लिए अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान के तहत कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम का उद्घाटन किया तथा लोगो के साथ बैठक करके उन्हें अग्नि से बचाव के लिए जागरुक किया गया पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित लोगो को बताया कि आग लगने पर किन-किन बातो पर ध्यान रखना चाहिये कैसे आग लगने से बचाव किया जाए एवं आग को लेकर पुलिस की क्या संरचना है क्या अधिनियम है । इस मौके पर क्षेत्राधिकारी पिपरी सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण एवं ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks