
आगरा, विश्व साहित्य सेवा ट्रस्ट द्वारा
यूथ होस्टल आगरा में आयोजित कवि
सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में सहभागिता की । मुख्य अतिथि छावनी
परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष डा० पंकज महेन्द्रू जी रहे । अध्यक्षता श्री राजेन्द्र मिलन जी ने की । संचालन श्रीमती नूतन अग्रवाल जी तथा डा० निशिराज जी ने किया । हमने भी काव्यपाठ किया ।
श्री राजकुमार रंजन जी ने सुंदर गीतों से सबका मन मोहा । पत्रकार डा० भानुप्रताप जी ,श्री राजेन्द्र मिलन जी ,
श्री संजय गुप्ता जी , श्री शरद गुप्ता जी , श्रीमती शशि गुप्ता जी , डा० निशिराज जी , प्रोफेसर हरिसिंह कुशवाहा जी आदि अनेक कवियों ने बहुत सुंदर काव्यपाठ किया ।
सभी ने ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री मोहनमुरारी जी और अन्य सभी पदाधिकारियों की
भूरा भूरि प्रशंसा की ।