भाजपा के महापौर प्रत्याशी अशोक तिवारी ने महानगर पदाधिकारियों के साथ की बैठक

वाराणसी , भारतीय जनता पार्टी महानगर की ओर से सोमवार देर शाम सिगरा स्थित गुलाब बाग कार्यालय में बैठक आहूत की गई। महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में महानगर पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि महापौर के प्रत्याशी क्षेत्रीय मंत्री अशोक तिवारी के साथ नगर निगम के सभी 100 वार्ड में जनसंपर्क कर रिकॉर्ड मतों से विजय बनाने का कार्य करें। महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि महापौर प्रत्याशी अशोक तिवारी प्रतिदिन प्रातः 7:00 से दिन में 12:00 बजे तक तथा सायंकाल 5:00 से देर शाम 9:00 बजे तक विभिन्न क्षेत्रों में संगठन के वरिष्ठ जनों, पदाधिकारियों संग वार्डों में भ्रमण करेंगे। उक्त अवसर पर पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने उपस्थित पदाधिकारियों को संकल्प दिलाते हुए कहा कि इस बार माननीय नरेंद्र मोदी जी के क्षेत्र से रिकॉर्ड वोटों से हम सभी कार्यकर्ता महापौर प्रत्याशी अशोक तिवारी को जिताएंगे।

बैठक का संचालन महानगर महामंत्री जगदीश त्रिपाठी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री नवीन कपूर ने किया। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉक्टर नीलकंठ तिवारी, नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी, डॉ अनुपम गुप्ता सहित सभी महानगर पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष गण उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks