चोरी की घटना का खुलासा, चोरी गया शत प्रतिशत माल बरामद, 04 शातिर चोर गिरफ्तार-
̊
̊

गोंडा , शम्भू लाल कौशल पुत्र स्व0 पन्नालाल कौशल निवासी ददुआ बाजार मकार्थीगंज कोतवाली नगर गोण्डा द्वारा थाना को0 नगर में सूचना दी की उसके बरियारपुरवा ददुवा बाजार वाले मकान से भारी मात्रा में सोने चांदी के जेवरात अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर लिया गया है। सूचना पर थाना को0 नगर में मु0अ0सं0-300/23, धारा 380 भादवि का अभियोग पंजीकृत हुआ था। घटना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर द्वारा चोरो की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु प्र0नि0 को0 नगर व प्रभारी एस0ओ0जी0/सर्विलांस/साइबर को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 नगर व एस0ओ0जी0/सर्विलांस/साइबर की संयुक्त टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी व इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के आधार पर प्रकाश में आये 04 शातिर चोरो को इंजिनियरिंग रेलवे कालोनी के सामने रोड से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से विभिन्न प्रकार के कुल 08 किलो 190 ग्राम पीली व सफेद धातु के आभूषण, 01 अदद अवैध तमंचा मय 01 अदद जिन्दा व 01 अदद खोखा कारतूस, 02 अदद नाजायज चाकू व 01 अदद हुंडई क्रेटा वाहन सं0 यू0पी0 32 जी0एल0 5055 बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना को0 नगर में गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
- शिवम कौशल पुत्र राजकुमार निवासी बरियार पुरवा ददुआ बाजार थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
- लकी उर्फ गिरीश कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी रानी बाजार प्रमोद गुड़ वाले के सामने थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
- दानिश राईनी पुत्र इकबाल निवासी साहबगंज थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
- रशीद अहमद पुत्र लईक अहमद निवासी चूड़ी गली चैक बाजार थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
अभियुक्त शिवम का अपराधिक इतिहास-
- मु0अ0सं0 694/18 धारा 392,323,506,411 भादवि0 थाना को0 नगर गोण्डा।
- मु0अ0सं0 695/18 धारा 392,323,506,411 भादवि0 थाना को0 नगर गोण्डा।
- निल/2021 धारा 3(1) यूपी गुण्डा नियन्त्रण अधिनियम थाना को0 नगर गोण्डा।
- मु0अ0सं0-114/2023 धारा 10 यूपी गुण्डा नियन्त्रण अधिनियम थाना को0 नगर गोण्डा।
अनावरित अभियोग-
- मु0अ0स0 300/2023 धारा 380,457,411 भादवि थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग
- मु0अ0सं0-305/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
- मु0अ0सं0-306/2023 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
- मु0अ0सं0-307/2023 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना को0 नगर जनपद गोण्डा
बरामदगी-
- 24 जोड़ा पतली पायल सफेद धातु
- 76 जोड़ा पायल सफेद धातु
- 50 ताबीज सफेद धातु
- 32 सिक्का सफेद धातु के छोटे बड़े
- 17 हाय सफेद धातु
- 13 पत्ती सफेद धातु
- 11 नाग सफेद धातु
- 09 शुभ विवाह सफेद धातु
- 02 त्रिशूल सफेद धातु
- 04 जोड़ा पायजेब सफेद धातु
- 33 जोड़ा बच्चों का कड़ा सफेद धातु
- 36 अंगूठी सफेद धातु
- 08 ब्रेसलेट सफेद धातु
- 02 चेन मय लाकेट सफेद धातु
- 02 चेन मय लाकेट सफेद धातु मय काले मोती की माला
- 04 मछली सफेद धातु
- 02 आंख व 06 छोटी आंख 03 दिया सफेद धातु
- 04 छत्तर सफेद धातु
- 04 पान पत्ता सफेद धातु
- 18 लाकेट सफेद धातु
- 01 नोट सफेद धातु का 10 रूपये का
- 01 बंडल तार सफेद धातु का
- 613 बिछिया सफेद धातु
- 02 कोट काउच सफेद धातु
- घुघरू व सफेद धातु के टुकड़े
- 09 अदद नथुनी पीली धातु
- 08 अदद लाकेट छोटे बड़े पीली धातू
- 01 अदद छोटी अंगुठी पीली धातू
- 27 अदद नाक की काली पीली धातू
- 09 अदद कान के झाला पीली धातू
- 01 अदद माग टीका पीली धातू
- 02 अदद लड़ीदार कान झाला पीली धातू
- 01 अदद माला पीली धातु काले मोती की लड़ी लगी हुई
- 01 अदद पतली चेन पीली धातू
- 01 जोड़ा हाथ फुल पीली धातू
- 02 जोड़ा कनौती पीली धातू
- 01 माला लाल मोती का पीली धातू
- 01 अदद बड़ी अंगूठी पीली धातू
- छोट-छोटे बारीक टूटे हुए टुकड़े बरामद सभी पीली धातु
- एक अदद ताला
- 01 अदद सब्बल
- 02 अदद विजटिंग कार्ड
- एक अदद नाजायज तमन्चा 12 बोर
- एक अदद जिंदा कारतुस 12 बोर
- एक अदद मिस कारतुस 12 बोर
- दो अदद नजायज चाकू बरामद
- हुंडई क्रेटा वाहन सं0 यू0पी0 32 जी0एल0 5055
गिरफ्तार कर्ता टीम-
- प्र0नि0 को0 नगर राकेश कुमार सिंह मय टीम।
- प्रभारी एस0ओ0जी0/सर्विलांस/साइबर सेल संतोष कुमार सिंह मय टीम।
- का0 अमितेश सिंह सर्विलांस सेल।
- का0 हरिओम टण्डन साइबर सेल।