नामांकन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की समस्या अथवा असुविधा हो तो अवगत कराएं

नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023

किसी व्यक्ति अथवा प्रत्याशी को नामांकन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की समस्या अथवा असुविधा हो तो अवगत कराएं

एटा, 17 अप्रैल 2023 (सू0वि0)। उप जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष चौधरी ने सूचित किया है कि वर्तमान में नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 प्रक्रियाधीन है, जिसके अन्तर्गत 17 अप्रेल से 28 अप्रेल तक नामांकन से प्रतीक आवंटन तक समय-सारिणी निर्धारित है।

एडीएम ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि मा0 राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश एवं मानकों के अनुरूप जनपद की समस्त नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत के अध्यक्ष एवं सदस्य पदों पर नामांकन के दौरान जनपद एवं तहसील मुख्यालयों पर सुरक्षा व्यवस्था हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है। जिसकी सतत मॉनीटरिंग सम्बन्धित उप जिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वारा की जा रही है।

उन्होंने कहा कि समस्त सुरक्षा व्यवस्थाओं का नियमित अनुश्रवण अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एवं (वित्त एवं राजस्व) तथा अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा भी किया रहा है। यदि फिर भी किसी व्यक्ति अथवा प्रत्याशी को किसी प्रकार की समस्या अथवा असुविधा हो तो वह सम्बन्धित उप जिलाधिकारी अथवा पुलिस क्षेत्राधिकारी अथवा अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/(वित्त एवं राजस्व) तथा अपर पुलिस अधीक्षक से उनके सी0यू0जी0 नम्बर पर तथा जिला मुख्यालय पर स्थापित निर्वाचन नियन्त्रण कक्ष के दूरभाष सं0- 05742-234320 अथवा 05742-234327 पर सम्पर्क स्थापित कर अवगत करा सकता है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks