
एटा-थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता, थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा हत्या करने के प्रयास की घटना में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को किया गया गिरफ़्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदयशंकर सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनन्जय सिंह कुश्वाहा के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत मुअसं- 172/23 धारा 147,504,307,506 भादवि0 में बांछित चल रहे एक अभियुक्त *मनोज पुत्र मोहनलाल निवासी पीपल अड्डा नगरसेन वाली गली थाना कोतवाली नगर जिला एटा।* को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ़्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
- मनोज पुत्र मोहनलाल निवासी पीपल अड्डा नगरसेन वाली गली थाना कोतवाली नगर जिला एटा।
गिरफ्तार करने बाला पुलिस बल
1-उप नि0श्री रितेश ठाकुर
2-का0 पुष्पेन्द्र कुमार
3-का0 सन्दीप कुमार