
दस निकायों के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू
एटा, । सोमवार को दस निकायों के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। किस निकाय को नामांकन कहां पर होगा इसके लिए अधिकारियों की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 24 अप्रैल तक नामांकन किए जाएंगे। कलक्ट्रेट पर कड़ा पहरा रहेगा। चारों ओर से बैरियर लगा दिए गए हैं। यहां पर एटा और सकीट निकाय के नामांकन पत्र दाखिल होंगे।
रविवार को दिन भर अधिकारी तैयारियों में जुटे रहे। कलक्ट्रेट पर तीन स्थानों पर नामांकन का कार्य होगा। एटा नगर पालिका के अध्यक्ष पद के नामांकन और सभासदों के नामांकन प्रक्रिया अलग-अलग होगी। जिससे एकसाथ भीड़ एकत्रित ना हो सके। ऐसे ही तहसील सदर पर नगर पालिका परिषद मारहरा, नगर पंचायत मिरहची, नगर पंचायत निधौली कलां तथा नगर पंचायत सकीट के नामांकन पत्र दाखिल होंगे। अलीगंज तहसील में नगर पालिका अलीगंज, नगर पंचायत राजा का रामपुर तथा नगर पंचायत जैथरा के नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। जलेसर तहसील में जलेसर और अवागढ़ के नामांकन पत्र दाखिल होंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने बताया कि सभी निर्वाचन अधिकारी की ओर से संबंधित क्षेत्रों के निर्वाचन की सार्वजनिक सूचना 17 अप्रैल को जारी जाएगी। इसी दिन से नामांकन पत्रों की बिक्री एवं प्राप्ति प्रारंभ करेंगे एवं उसकी प्रतिलिपि जिला निर्वाचन अधिकारी को उपलब्ध करायेंगे। जनपद में स्थित समस्त नगर पालिका परिषदों एवं नगर पंचायत के लिए आरओ, एआरओ जारी सूचना का अपने क्षेत्र में व्यापक प्रचार प्रसार करायेंगे।
कोविड के नियमों का होगा पालन
?️?️
एटा। डीईओ ने कहा कि देश भर में कोविड की स्थिति में समग्र सुधार को देखते हुए निर्धारित दिशा निर्देशों का पालन किया जाएगा। सामान्य निर्वाचन की प्रक्रिया के दौरान पांच सूत्रीय रणनीति पर लगातार फोकस किया जाएगा। टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट-टीकाकरण और कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करेंगे।
निकायों के नाम कुल मतदाता
मारहरा 21190
एटा 111185
सकीट 6699
निधौली कलां 7457
मिरहची 16025
जलेसर 33322
अवागढ़ 9410
अलीगंज 26428
राजा का रामपुर 10217
जैथरा 9755
कुल मतदाता 251688