सनी कौन है तुम्हारा , भाई है साहब.., क्या हुआ? उसने अतीक और अशरफ की हत्या कर दी

सनी कौन है तुम्हारा , भाई है साहब.., क्या हुआ? उसने अतीक और अशरफ की हत्या कर दी

हमीरपुर, संवाददाता। कुरारा में रामलीला मैदान के वार्ड नं.11 में आधा कच्चा-आधा पक्का घर। यहीं रहते हैं पिंटू सिंह। रविवार सुबह करीब आठ बजे पुलिस ने सांकल खटखटाई।

पिंटू के निकलते ही सवाल दागा गया… सनी कौन है तुम्हारा? भाई है साहब..। क्या हुआ? उसने अतीक और अशरफ की हत्या कर दी है। अरे… सनी इतना बड़ा बदमाश कैसे बन गया? पिंटू माथे पर हाथ धरकर बैठ गया। । उधर घर में घुसकर पुलिस ने दोनों छोटे-छोटे कमरे खंगाल डाले, जहां कुछ आपत्तिजनक नहीं था। यह घर पिंटू के बड़े भाई मंगल को लोहिया आवास योजना में मिला था। जाहिर है घर में गरीबी का डेरा रहा होगा। पिता जगत सिंह 15 साल पहले गुजर गए। कुछ दिन बाद मां कृष्णा भी मायके में रहने लगी। सनी इसी घर में रहता था।
सुंदर भाटी का गुर्गा बन पश्चिम में सक्रिय
2015 में सनी गोलीबारी के मामले में जेल गया। हमीरपुर जेल में सनी ने सुंदर भाटी के नजदीक आया और खास गुर्गा बन गया। सुंदर भाटी के सिपाहसलार सिंहराज भाटी और शूटर ऋषिपाल से भी उसकी दोस्ती हो गई। कुरारा के लोग कहते हैं कि सनी की जमानत भी उसके परिवार ने नहीं, भाटी के लोगों ने कराई। 2016 से 19 तक उस पर 14 मुकदमे हुए। 2019 में उसकी हिस्ट्रीशीट खुल गई।
गैंगस्टर निकला सनी
पुलिस के मुताबिक सनी ने वर्ष 2016 में अपराध जगत में पैर जमाने शुरू किए। तीन साल में वह हिस्ट्रीशीटर बन गया। उसके खिलाफ 14 अपराध दर्ज हैं। थाना कुरारा में 13 और सदर कोतवाली में एक मामला है। गुंडा एक्ट और गैंगस्टर एक्ट की भी कार्रवाई की जद में भी वह आया। शनिवार की रात अतीक -अशरफ की हत्या में सनी सिंह का नाम आते ही हमीरपुर पुलिस की टीमें सक्रिय हो गईं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks