पर्यावरण आंदोलन के तहत वृक्षारोपण जागरूकता अभियान की शुरुआत


सिंदरी (घनबाद):-16अप्रैल। गायत्री ज्ञान मंदिर सिंदरी में पर्यावरण आंदोलन के तहत वृक्षारोपण जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर हर्ल के उपाध्यक्ष श्री सुरेश प्रमाणिक जी के साथ-साथ मदर टेरेसा उच्च विद्यालय के संस्थापक श्री राधेश्याम जी, बी. सी. सी. एल. के अवकाशप्राप्त अधिकारी श्री महेन्द्र यादव जी एवं गायत्री परिवार के जिला समन्वयक श्री विभूति शरण सिंह जी सहित युवा दल द्वारा सर्वप्रथम धर्म-ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि एवं गणमान्य परिजनों द्वारा दीप प्रज्वलित करके सविता देवता से अभियान की सफलता हेतु मंगलकामना की गई। युवा-दल के भाईयों द्वारा मुख्य अतिथियों का मंत्र-पट्टिका से स्वागत किया गया। तत्पश्चात श्री प्रमाणिक जी ने अपने उद्बोधन में गायत्री परिवार के प्रयासों के सराहते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए जन-जन में जागरूकता फैलाने की बात कही साथ उन्होंने पर्यावरण संरक्षण हेतु भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी साझा किया। मदर टेरेसा के संस्थापक महोदय श्री राधेश्याम जी ने कहा कि गायत्री परिवार के द्वारा समय-समय पर विभिन्न विषयों पर जन-जागरूकता अभियान चलाया जाता रहा है। और गली-मुहल्लें में जा-जाकर इस बार पर्यावरण आंदोलन की दिशा में एक नई पहल देखने को मिल रही है। मौके पर गायत्री परिवार के जिला समन्वयक श्री विभूति जी ने गायत्री परिवार सिंदरी के युवा-दल की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए पर्यावरण प्रचार अभियान की सफलता हेतु युवा दल के प्रत्येक सदस्यों को तिलक-चंदन लगाकर अभिषेक किया। तत्पश्चात उन्होंने युवा दल के प्रतिनिधि श्री संदीप भैया को गुणकारी घृतकुमारी (एलोवेरा) का पौधा भेंट किया। तत्पश्चात सभी गणमान्य परिजनों द्वारा मंदिर प्रांगण में पौधारोपण का शुभ कार्य संपन्न हुआ। अंततः मंदिर प्रांगण के मुख्य द्वार पर प्रचार गाड़ी का पूजन करके श्री प्रामाणिक जी और विभूति भैया द्वारा फीता काट कर तथा नारियल फोड़कर प्रचार अभियान कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के साथ ही पर्यावरण आंदोलन के तहत वृक्षारोपण जागरूकता अभियान की प्रचार गाड़ी अपनी उद्देश्यपूर्ति हेतु चल पड़ी।
कार्यक्रम में गायत्री परिवार सिंदरी के ट्रस्ट-मंडल के माननीय परिजन श्री शशिभूषण गुप्ता, श्री सुरेन्द्र प्रसाद साह, श्री आई.डी.पंडित, श्री भरत प्रसाद,उषा सिंह, रेखा दीदी, उषा भगत, युवा मंडल के कर्मठ परिजनों में संदीप भैया,अनुप पांडे, शेष नारायण, मनीष, रौशन शर्मा, रणधीर, सिमरन श्रीवास्तव, मोहिनी अग्रवाल, सिम्पी सिंह सहित अन्य परिजनों की गरिमामय उपस्थिति रही।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks