
गैंगस्टर एक्ट में वांछित , पांच लाख के इनामी को किया गिरफतार।
कासगंज,थाना अमांपुर पुलिस ने क्षेत्राधिकारी सहावर राजू निषाद के नेतृत्व में गैंगस्टर एक्ट के अभियोग में वांछित तथा पांच हजार रुपए के इनामी अपराधी नाजिम उर्फ भिकन्ना पुत्र हसन खां निवासी नगला सुम्मेर को एक अवैध तमंचा ३१५ बोर मये दो जिन्दा कारतूस गिरफ्तार कर लिया।
उक्त अपराधी के खिलाफ थाना अमांपुर में मुअसं ८८/२३ धारा ३/२५ में मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया जाता है कि नाजिम अपने गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर लोगों को डरा धमकाकर अपराधिक घटना कारित करता था। बताया जाता है कि थाना अमांपुर में उक्त व्यक्ति पर मुअसं २२/२२ धारा ३०७,४१९,४२०,४६७,४६८,४७१,५०४ भादंवि में मुकदमा दर्ज हैं पुलिस सूत्रों के मुताबिक नाजिम व उसके अन्य साथी कलुआ उर्फ सलीम निवासी नगला सुम्मेर ,अमापुर , एहसान पुत्र बरकत अली निवासी ग्राम जाट ऊं, थाना नारखी फिरोजाबाद ,काले उर्फ पाले पुत्र रिसाल खां निवासी ग्राम शहबाज पुर थाना निधोली को भी पुलिस तलाश रही है।