हत्या के प्रयत्न तथा मारपीट की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार

एटा– थाना राजा का रामपुर पुलिस को मिली सफलता, हत्या के प्रयत्न तथा मारपीट की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा थाना राजा का रामपुर पर पंजीकृत मुअसं0– 39/2023 धारा 307, 323, 504, 506 भादवि0 व 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त अमर सिंह पुत्र देशराज सिंह निवासी मोहल्ला कहारान कस्बा व थाना राजा का रामपुर जनपद एटा को आज दिनांक 16.04.2023 को मुखबिर की सूचना पर खैरपुरा पुल के पास से गिरफ्तार किया गया है‌। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता

  1. अमर सिंह पुत्र देशराज सिंह निवासी मोहल्ला कहारान कस्बा व थाना का रामपुर जनपद एटा।

गिरफ्तार करने वाला पुलिसबल-

  1. उ0नि0 श्री पुलकित शर्मा
  2. है0का0 उपेंद्र कुमार
  3. का0 राहुल कुमार
  4. का0 अभिषेक कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks