
एटा- थाना मलावन पुलिस को मिली सफलता, मलावन पुलिस द्वारा मारपीट करने की घटना में वाँछित चल रहे 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मलावन एटा पुलिस द्वारा मारपीट की घटना में थाना मलावन पर पंजीकृत मुअसं0 477/15 धारा 323, 504, 325, 506 भादवि में वांछित चल रहे 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः –
- मोनू पुत्र अतरसिंह नि0 ग्राम अयार थाना मलावन एटा उम्र करीब 24 वर्ष
- अतर सिंह उर्फ गप्पू पुत्र मानसिंह उम्र करीब 50 वर्ष निवासी ग्राम अयार थाना मलावन जिला एटा
गिरफ्तारी करने वाली टीम
- व0उ0नि0 श्री विनोद कुमार
- का0 626 राजू बघेल