निकाय चुनाव को लेकर टिकट के लिए सबसे अधिक मंथन भाजपा में

निकाय चुनाव को लेकर टिकट के लिए सबसे अधिक मंथन भाजपा में, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । शुक्रवार को सात घंटे तक चले मंथन के बाद जनपद पर सभी निकायों के प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए गए। एटा पालिका सहित सभी स्थानों के पैनलों को तय कर क्षेत्रीय कार्यालय भेज दिया गया है। क्षेत्रीय कार्यालय पर भी नामों को लेकर मंथन होगा। इसके बाद प्रदेश कार्यालय नाम भेजे जाएंगे।

निकाय चुनाव को लेकर टिकट के लिए सबसे अधिक मंथन भाजपा में ही चल रहा है। जानकारों की मानें तो एटा नगर पालिका परिषद पर टिकट मांगने वालों की संख्या 12 थी। जनपद की कमेटी ने इन नामों को तय करते हुए सात नाम कर दिए। प्रदेश ने नगर पालिका परिषद पर पांच से अधिक नाम ना भेजने के आदेश दिए थे। लगातार हुए चर्चा के बाद सात नामों से संख्या कम नहीं हो सकी। इसके अलावा अन्य सभी नगर पालिका के लिए पांच और नगर पंचायत के लिए तीन-तीन नाम मांगे गए थे।

सभासदों को भी करा रहे सिफारिश

एटा। नगर निकाय अध्यक्षों के साथ-साथ सभासद के आवेदनों की भी लंबी लाइन है। हर वार्ड दो चार से पांच लोग दावेदारी कर रहे है। एटा नगर पालिका के दो वार्ड ऐसे है जहां पर टिकट मांगने वालों की संख्या सबसे अधिक है। इन वार्डों पर जनप्रतिनिधियों को हस्तक्षेप करना पड़ रहा है। सभासदों की टिकट जनपद स्तर से ही तय की जाएगी। निधौली कलां, अवागढ़, जलेसर, अलीगंज, सकीट, राजा का रामपुर आदि से भी बडी संख्या में आवेदन आ रहे है।

मारहरा में भी भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी की दावेदारी बढ़कर 8-9 लो की संख्या हो गई है और वही सपा की संख्या एक दो लोग बताई जा रही है बसपा ने अभी अपना कोई भी पता नहीं खोला है इससे पता चलता है कि भारतीय जनता पार्टी को मंथन ज्यादा करना पड़ रहा है

सपा में भी एटा पालिका के लिए सबसे अधिक मंथन

एटा। सपा में भी एटा नगर पालिका से टिकट लेने के लिए मंथन चल रहा है, जो आवेदन आए थे उन्हें प्रदेश कार्यालय भेज दिया गया है। सपा में भी एटा पर टिकट मांगने वालों की संख्या सबसे अधिक है। अभी पांच से अधिक लोगों ने दावेदारी की है। अन्य निकायों में भी तीन से चार तक आवेदन है। सपा से जुडे सूत्रों की मानें तो सपा भी एटा नगर पालिका पर प्रत्याशी तय करने के लिए मंथन कर रही है। जो अच्छा प्रत्याशी हो उसे ही उम्मीदवार बनाया जाएग।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks