शव को जीटी रोड पर रखकर जाम लगाया,

शव को जीटी रोड पर रखकर जाम लगाया, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा – ससुराल में युवक को गोली लग गई। घायल हालात में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी पर युवक के घरवाले भी पहुंच गए और शव को जीटी रोड पर रखकर जाम लगा दिया। इतना ही नहीं मृतक के ततेरे ससुर, सास पर हमला कर रूपये छींन लिए। नाले में गिरा दिया। नगर पुलिस युवक को फिर से मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची। पुलिस के हाथ से आक्रोशित लोग शव को छींन ले गए। हालांकि गोली किसने इस बारे में जानकारी नहीं हो सकी है।

कोतवाली देहात के गांव रामपुर घनश्याम निवासी देवेन्द्र राठौर (25) पुत्र रामवीर सिंह की शादी 13 मई 2022 को अम्रति पुत्री अमर सिंह निवासी सौंहार रसूलपुर थाना मलावन के साथ हुई थी। एक माह पहले ही बेटी को जन्म दिया था। 15 दिन पहले मायकेवाले बेटी को बुला लाएं थे। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे देवेन्द्र बाइक से ससुराल सौंहार पहुंच गया था। पत्नी घर पर अकेली थी और सभी लोग खेत पर गेहूं काट रहे थे। घर पर युवक के सीने में गोली लग गई। घर पहुंचे ससुर अमर सिंह दामाद देवेन्द्र को पुलिस की मदद से मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने देवेन्द्र को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर देवेन्द्र के भी घरवालें मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। शव को जीटी रोड पर रखकर जाम लगा दिया। नगर प्रभारी डॉ. सुधीर कुमार सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर शव इमरजेंसी ले जा रहे थे। इसी दौरान भीड़ एक बार फिर से आक्रोशित हो गई। पुलिस के हाथ से शव को छींन ले गए और शव को फिर से जीटी रोड पर रखकर जाम लगा दिया। आधा घंटा तक जाम की स्थिति रही। पुलिस से ग्रामीणों की नोंक-झोंक तक हो गई। ग्रामीण आरोपियों को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। हालांकि पुलिस के समझाने के बाद मान गए। मृतक के भाई सत्यदेव का आरोप है कि ससुराल में पत्नी को बुलाने गया था। वहीं पर किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। कहासुनी के बाद दो सालों ने मिलकर गोली मारकर हत्या कर दी है। एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा, सीओ सिटी विक्रांत द्विवेदी के साथ-साथ कई थानों का पुलिस फोर्स मौके पर पहंच गया है। स्थिति बेकाबू होने के बाद कोतवाली देहात, बागवाला, रिजोर सहित अन्य थानों का पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया और जिसके बाद स्थिति काबू में हुई।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks