अनवरगंज एक्सप्रेस की चपेट में आया युवक,मौत,

कासगंज-अनवरगंज एक्सप्रेस की चपेट में आया युवक,मौत, रिपोर्ट योगेश मुदगल

कासगंज,गंजडुंडवारा। रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन के समीप एक ट्रेन की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर शरीर से अलग हो गए। एंबुलेंस की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक की शिनाख्त मुकेश पुत्र नाथूराम निवासी परोरी कम्पिल फर्रुखाबाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह शुक्रवार को कासगंज-अनवरगंज एक्सप्रेस की चपेट में आ गया था। ट्रेन निकल जाने के बाद युवक को कराहते व तड़पते देख लोग दौड़ पड़े। युवक के दोनों पैर धड़ से अलग हो चुके थे। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल को धूप से बचाने के लिए अंगोछा तान लिया। जानकारी पर एंबुलेंस पहुंच गई। युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक को मृत देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks