सिपाही ने की महिला से की छेड़छाड़, रिपोर्ट

सिपाही ने की महिला से की छेड़छाड़, रिपोर्ट योगेश मुदगल

कासगंज,सोरों, । पुलिस की आगरा जोन हॉकी प्रतियोगिता में मैच खेलने कासगंज स्टेडियम आए एक सिपाही ने सोरों के एक होटल में मुंबई से शादी समारोह में आई महिला से छेड़छाड़ कर दी थी। सिपाही की हरकत से गुस्साई महिला ने सोरों कोतवाली में तहरीर दे दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

एसपी ने आगरा के पुलिस कमिश्नर को रिपोर्ट भेजी है। पुलिस के अनुसार गुरुवार की शाम मुंबई से एक महिला, परिवार के साथ विवाह समारोह में भाग लेने सोरों आई थी। वो जिस समय होटल गई वहां पहले से सिपाही मौजूद थे। आरोप है कि, इसी दौरान कुलदीप कुमार नाम के आरक्षी ने महिला से छेड़छाड़ शुरू कर दी। परिजनों व महिला के विरोध करने पर होटल वाले ने भी महिला से अभद्रता शुरू कर दी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और पीड़िता व घरवालों को लेकर कोतवाली आ गई। पीड़िता ने आरक्षी कुलदीप व होटल वाले पर केस दर्ज कराया है। आरक्षी आगरा की रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात है। वह कासगंज में आगरा जोन हॉकी प्रतियोगिता में आया था।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks