बाबा साहब के अथक प्रयासों से दलित पिछड़े मुख्य धारा में आए : राजू आर्य

बाबा साहब के अथक प्रयासों से दलित पिछड़े मुख्य धारा में आए : राजू आर्य

अंबेडकर जयंती समारोह में राजू आर्य को फूल-मालाएं पहनाकर किया गया सम्मानित
एटा। विधानसभा क्षेत्र मारहरा के गांव सिरांव में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी का 132 वां जन्मदिवस हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम आयोजन समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार द्वारा अपनी टीम के पूरे सहयोग से कार्यक्रम को भव्य बनाने की रूपरेखा पहले ही तय कर ली गई थी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि,राजनीति के बड़े हस्ताक्षर रंजीत कुमार उर्फ राजू आर्य राष्ट्रीय संगठन मंत्री भारतीय किसान यूनियन भानू तथा वरिष्ठ पत्रकार विशनपाल सिंह चौहान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन भानू द्वारा बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि गणों का आयोजन समिति द्वारा माल्यार्पण करते हुए शाल पहनाकर स्वागत किया गया।

गांव सिरांव में आयोजित बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जन्मोत्सव समारोह को संबोधित करते हुए किसान नेता राजू आर्य ने कहा कि बाबा साहब केवल भारत रत्न ही नहीं पूरे विश्व के रत्न हैं, जिन्होंने दुनिया भर के अन्य संविधानों की अपेक्षा भारत का सबसे अच्छा वहुमुखी संविधान दिया और दलित तथा पिछड़े व अन्य गरीब मजदूरों को बराबरी का दर्जा दिला कर उनका मान सम्मान बढ़ाया। वहीं शिक्षा, राजनीति, रोजगार इत्यादि में भी समान रूप से सहभागिता दिलाने का कार्य किया है। इसीलिए वह युगों युगों तक आम जनमानस के हृदय पटल पर महानता की मूर्ति का प्रतिबिंब बने रहेंगे।

वही मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार विशनपाल सिंह चौहान ने बाबा साहब को दलितों, गरीबों असहाय, पिछड़ों सहित भारतीय आम जनमानस का मसीहा बताते हुए भारतीय संविधान का निर्माता भी बताया, और भारत को निरंतर विकास के पथ पर ले जाने वाला सच्चा और अच्छा रहनुमा भी बताया। कार्यक्रम को आयोजन समिति के वरिष्ठ पदाधिकारियों तथा अन्य प्रबुद्ध जनों द्वारा भी संबोधित कर बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के उत्तम जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks