शारदा टण्डन होंगी आप की मेयर उम्मीदवार।

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह जी ने आज निकाय चुनाव के लिए पहली लिस्ट जारी करते हुए नगर निगम के मेयर पद पर प्रत्याशी घोषित किया। वाराणसी में महिला विंग की महानगर अध्यक्ष शारदा टंडन जी को मेयर के लिए उम्मीदवार बनाया गया है । इसकी जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता मुकेश सिंह ने बताया कि शहर उत्तरी निवासी शारदा टंडन जी पार्टी में वर्षो से तमाम मुद्दों को लेकर संघर्ष करती रही हैं विशेषकर महिलाओं के हक के लिए हमेशा लड़ती रही हैं।
पार्टी के संगठन निर्माण में उनकी भूमिका निरन्तर मजबूत रहीं हैं। महिला विंग की अध्यक्ष होने के साथ वो पूर्व में अन्य सांगठनिक जिम्मेदारियों का निर्वहन बखुबी किया हैं।
यू पी नगर निकाय चुनाव में आप ने की प्रत्याशियों पहली सूची जारी यूपी प्रभारी संजय सिंह ने ट्वीट कर की घोषणा
नगर पालिक परिषद (चैयरमैन): 40
नगर पंचायत ( चेयरमैन) : 97
महापौर: 06
1) मेरठ: ऋचा सिंह
2) प्रयागराज: मो० कादिर
3) अलीगढ़: राजकुमार
4) गोरखपुर: रमेश शर्मा
5) फिरोजाबाद: राजकुमारी वर्मा
6) वाराणसी: शारदा टंडनशारदा टंडन जी के उम्मीवारी से पार्टी के कार्यकर्ताओं में हर्ष के माहौल के साथ ही उत्साह का भी संचार हुआ हैं। कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया हैं कि एक कार्यकर्ता को मौका मिला हैं।