थाना बदोसराय पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार,कब्जे से 09 किलो 960 ग्राम अवैध पोस्ता छिलका बरामद किया गया
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों तथा मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 13.04.2023 को थाना बदोसराय पुलिस टीम द्वारा मैनुअल एन्टेलीजेन्स के आधार पर अभियुक्त फूलचन्द पुत्र राजकुमार निवासी नियामतपुर थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी को 09 किलो 960 ग्राम अवैध पोस्ता छिलका के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना बदोसराय पर मु0अ0सं0 101/2023 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
अभियुक्त फूलचन्द पुत्र राजकुमार निवासी नियामतपुर थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी
बरामदगी-
09 किलो 960 ग्राम अवैध पोस्ता छिलका
1- थानाध्यक्ष श्री गजेन्द्र प्रताप सिंह थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी
2- उ0नि0 श्री नवरंग सोनकर थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी
3- हे0का0 मनोज यादव थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी
4- का0 मनीष यादव, का0 मनोज कुमार सिंह थाना
बदोसराय जनपद बाराबंकी।
ब्यूरो रिपोट मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बदोसराय बाराबंकी