सीमेंट प्रबंधन गेट पर धरना प्रदर्शन की सूचना हेतु एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

राष्ट्रीय कांग्रेस इंटक मजदूर संघ ने बिरला सीमेंट प्रबंधन गेट पर धरना प्रदर्शन की सूचना हेतु एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
मैहर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामनिवास उरमालिया के नेतृत्व में राष्ट्रीय कांग्रेस इंटक मजदूर संगठन द्वारा मैहर एसडीएम धर्मेंद्र मिश्रा को ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन में कहा गया कि विगत 7 फरवरी को इंटक मैंहर द्वारा बिरला सीमेंट प्रबंधन के प्रशासनिक अधिकारी आलोक गुप्ता को मजदूरो की समस्याओं के निराकरण किए जाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया था जिस पर प्रबंधन के प्रशासनिक अधिकारी आलोक गुप्ता ने 22 फरवरी तक समय मांगा था लेकिन वर्तमान स्थिति तक किसी प्रकार की समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया इंटक मजदूरों ने आखिरकार निर्णय लिया कि बिरला सीमेंट प्रबंधन गेट पर धरना प्रदर्शन करेंगे और अपनी मांगों को लेकर जिसमें मजदूरों की दैनिक वेतन 450 अकुशल 650 अर्ध कुशल, कुशल 800 एवम उच्च कुशल को ₹900 की दर से दैनिक वेतन दिया जाए समस्त मजदूरों का गेट पास कंपनी द्वारा बनाया जाए मजदूरों को 3 माह में मिलने वाला इंसेंटिव जोड़कर पीएफ काटा जाए सप्ताह में होने वाली एक छुट्टी का पैसा ना काटा जाए जैसी तमाम मुद्दों को लेकर मजदूर लामबंद हुए और मैहर एसडीएम को अपनी कई सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा ज्ञापन सौंपने के बाद मजदूर अनिश्चितकालीन हड़ताल करने सीमेंट प्लांट के गेट में पहुंचने लगे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks