डाक विभाग की गांधी मार्केट ब्रांच में विभाग के दागी कर्मचारियों का जमावड़ा।


डाक विभाग की गांधी मार्केट ब्रांच में विभाग के दागी कर्मचारियों का जमावड़ा

” देर रात तक खुल रही ब्रांच में संदिग्ध गतिविधियां *प्रेस का सीक्रेट आप्रेशन टाइगर*

एटा। भारतीय डाक तार विभाग की शाखाओं का
कार्य दिवस यूं तो ९बजे से शाम ५ बजे तक हैं।परंतु एटा मुख्यालय नाक तले गांधी मार्केट शाखा देर रात तक खुली रहती हैं चर्चाओं के हवाले से बताया गया है यहां विभाग के विभिन्न घपले परक आरोपों में दंडित दागी कर्मचारियों नियमित आते हैं शराब आदि पार्टी का दौर चलता है अनेक जानकारों ने दागी कर्मचारियों के उक्त ब्रांच में बैठने कामकाज में दखल रखने से किसी बड़े घपले की आंशका व्यक्त की तो जागरूक प्रेस प्रतिंधियों ने वास्तविकता सत्यापित करने के लिए सिक्रेट आप्रेशन टाइगर चलाया जिसने लगा सी दो दिन तक वॉच करते हुए उक्त ब्रांच की संदिग्ध गतिविधियों का खुलासा किया जैसा कि वीडियो से स्पष्ट हो रहा हैं। गोपनीय तरह से किए गए वीडियो फिल्मांकन में स्पष्ट हुआ कि शाम साढ़े सात ने से ९ बजे तक ब्रांच खुली हुई थी जहां मजे से कुछ दागी कर्मचारी सिगरेट गुटका फूंक रहे थे। बताते हैं आप्रेशन करने बाली प्रेस टीम के सामने आते ही शराब की बॉटल हटा दी गई लगातार ११,१२ अप्रैल की शाम से लेकर उक्त डाक ब्रांच में आफिस वर्क के अलावा मौज मस्ती का आलम रहा। वीडियो में सिगरेट फूंक रहे व्यक्ति की एवं दाढ़ी रखे युवक की असलियत पता की तो पता लगा यह जलेसर में सन २०१२_३०१३ में लाखों का गबन एवं घपला कर चुका विभाग का बर्खास्त कर्मी है दूसरा आधार कार्ड बनवाने बाला दलाल। देर रात तक डाक घर खोले जाने के सवाल पर उक्त ब्रांच के पोस्ट मास्टर ने बताया कि काम की अधिकता के कारण ब्रांच खोले हुए हैं जब उनसे कहा गया असमय शाखा खोले जाने की सूचना आपके मुख्यालय को दी गई है तो वे बंगले झांकने लगे।
अब सवाल उठता हैं जहां पूरे जिले के डाक घर कमोबेश छ बजे तक बंद हो जाते हैं वहां इस डाक घर की संदिग्ध गतिविधियों पर विभागीय डाक अधीक्षक की मेहरबानी क्यों हैं ? ऐसे में किसी बड़े गोलमाल की आशंका से इंकार नही किया जा सकता।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks