चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजे गए अतीक और अशरफ

चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजे गए अतीक और अशरफ, 200 सवाल पूछकर उगलवाएंगे कई राज उमेश पाल हत्याकांड में पूछताछ के लिए धूमनगंज पुलिस को माफिया अतीक अहमद और उनके छोटे भाई अशरफ की चार दिन रिमांड मिल गई है। कोर्ट ने दोनों 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। दोनों की रिमांड के लिए तैयारी पहले ही कर चुकी पुलिस ने अधिकारियों की एक टीम तैयार कर ली है।इसके साथ ही 200 सवालों की लिस्ट भी तैयार है जो दोनों से पूछताछ के समय पूछे जाएंगे। अतीक को गुजरात की साबरमती जेल से और अशरफ को बरेली जेल से प्रयागराज की नैनी जेल लाया गया था। यहां से गुरुवार सुबह दोनों को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया।

बता दें कि पुलिस इन दोनों से उमेश पाल हत्याकांड के शूटरों से लेकर अतीक के बेटे असद और पत्नी शाइस्ता परवीन की लोकेशन जानने की कोशिश में जुटेगी। उनसे सीधे तौर पर पूछा जाएगा कि असद और शाइस्ता कहां है। इसके अलावा उनके जेल में रहते हुए इस साजिश में शामिल होने से जुड़े भी कई सवाल पूछे जाएंगे। जिनमें जेल में रहते हुए घटना के पहले शूटरों से मुलाकात और उनसे फोन पर बात करने का कारण भी शामिल है। पुलिस के पास कई वीडियो सबूत भी हैं जो साबित करते हैं कि शूटरों ने जेल में घटना से पहले अशरफ से मुलाकात की थी।

वहीं शूटरों के पास बात करने के लिए सभी को आईफोन दिए गए थे और जेल में अतीक ने भी फोन से अपने बहनोई से बात की थी। वहीं गुरुवार को पेशी के लिए लाए गए अतीक और अशरफ को कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान वकील और पुलिस आमने-सामने भी आ गए। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो उनके साथ धक्का-मुक्की की गई। दोनों की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था। अतीक तो देखते ही वकीलों ने वहां पर नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने घेरा बनाकर सुरक्षा का इंतजाम किया। आगे जाने से रोकने पर पुलिस और वकीलों में नोकझोंक भी हुई। वकीलों का कहना था कि उन्हें क्यों रोका जा रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने सख्ती की थी

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks