अपना दल (एस) में राजू को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
अपना दल (एस) की पांच हजार सदस्यों ने ली सदस्यता

राजू आर्य के नेतृत्व में बड़ी संख्या में अपना दल (एस) से जुड़ रहे हैं लोग
एटा। राजू आर्य के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग अपना दल (एस) से जुड़ रहे हैं। गुरुवार को अपना दल (एस) के अलीगढ़ व आगरा मंडल के समीक्षा प्रभारी अवनीश गौतम राष्ट्रीय सचिव एससी एसटी मंच एवं दोनों मंडलों के सह समीक्षा प्रभारी राज कुमार भुर्जी द्वारा संयुक्त रूप से जनपद पहुंचकर समीक्षा बैठक ली गई। जिले में पार्टी के सदस्यता अभियान प्रभारी रंजीत कुमार उर्फ राजू आर्य के पीएसी रोड स्थित आवास पर पहुंचकर चारों विधानसभा क्षेत्रों में किए गए पार्टी संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक की गई, जिसमें जिले भर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में पहुंचे समीक्षा प्रभारी गणों का राजू आर्य एवं उनकी टीम द्वारा फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। बैठक का शुभारंभ संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एवं लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल तथा अपना दल के संस्थापक डॉ.सोनेलाल पटेल की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर किया गया।

प्राप्त समाचार के अनुसार अपना “एस” की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री भारत सरकार अनुप्रिया पटेल के निर्देश पर एटा पहुंचे दोनों मंडलों के समीक्षा प्रभारी एवं सह समीक्षा प्रभारी द्वारा राजू आर्य से जिले भर में पार्टी के विकास हेतु किए गए कार्यों की जानकारी प्राप्त कर समीक्षा की गई। इस दौरान राजू आर्य ने पार्टी के पदाधिकारियों को जानकारी देते हुए बताया है कि लगभग 5 हजार लोगों को अपना दल एस की सदस्यता ग्रहण कराई जा चुकी है। जिला, तहसील, विधानसभा क्षेत्र एवं विकासखंड सहित ग्रामीण अंचलों में पार्टी की इकाइयां गठित कर दी गई है।
उन्होंने यह भी बताया है कि नियमित रूप से समय-समय पर पार्टी के दिशा निर्देशों के तहत कार्यकर्ताओं के मध्य बैठक आयोजित कर पार्टी को मजबूत किए जाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
अलार्म इंडिया न्यूज द्वारा रंजीत कुमार उर्फ राजू आर्य को जिले में नई जिम्मेवारी दिए जाने के संबंध में पूछे जाने पर अवनीश गौतम एवं राजकुमार भुर्जी ने बताया है कि समीक्षा रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा श्री आर्य को महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी दी जाएगी, दोनों पदाधिकारियों ने जोर देते हुए कहा है कि राजू आर्य के कार्यों से पार्टी शीर्ष नेतृत्व पहले से ही काफी संतुष्ट एवं प्रसन्न है, जिसका फल राजू आर्य को प्रदेश व जिला में पार्टी के किसी बड़े पद पर जल्द ही पदासीन करके मिलने वाला है।
इस संबंध में श्री आर्य ने भी कहा है कि पार्टी नेतृत्व जो भी जिम्मेवारी देगा वह जिम्मेवारी पूरे तन मन धन के साथ पार्टी को आगे बढ़ाने में अदा की जाएगी। समीक्षा बैठक में ग्राम पंचायत रूपबनी के प्रधान विनोद यादव एवं ग्राम पंचायत गिरौरा के विपिन यादव, सतेंद्र यादव, मोनू ठाकुर, गजेंद्र गौतम , अखिलेश यादव कोयला , योगेंद्र कुमार , प्रदीप यादव किशु यादव, संजय भास्कर , संतोष कुमार, अनिल वर्मा, विनय यादव, अनिल यादव , हरी सिंह लोधी प्रधान, यतेंद्र वर्मा,कोमेश शाक्य, सुनील कश्यप सत्यवीर यादव , पुष्पेंद्र यादव, अवधेश वर्मा, विकास यादव, विकास राजपूत, रामकुमार यादव, नीतू यादव, अखिल ठाकुर सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे