प्रमुख रुप से भाजपा और सपा में टिकट मांगने वालों की लंबी लाइन

प्रमुख रुप से भाजपा और सपा में टिकट मांगने वालों की लंबी लाइन, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा – नगर निकाय के लिए चुनाव के दावेदार अपने पसंद के राजनीतिक दल से टिकट लेने के लिए पूरा दम लगा रहे हैं। लगातार हाईकमान से संपर्क साधने में लगे हैं। सबसे अधिक मारामारी एटा नगर पालिका परिषद के लिए है। प्रमुख रुप से भाजपा और सपा में टिकट मांगने वालों की लंबी लाइन है।

निकाय चुनाव के नामांकन प्रक्रिया में अब एक सप्ताह भी शेष नहीं है। राजनीतिक दल तैयारियों में जुटे हैं। भाजपा में दस निकायों में अध्यक्ष पद की टिकट के लिए रोजना नए-नए आवेदन हो रहे हैं। भाजपा के सामने प्रत्याशी चयन को लेकर खींचतान सी है। सपा में भी टिकट मांगने वालों की लाइन है। हर कोई अपनी-अपनी दावेदारी पक्की बता रहा है। पार्टी से जुडे लोगों की मानें तो प्रत्याशियों की घोषणा 15 अप्रैल के बाद कर दी जाएगी। बसपा जिलाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि 15 अप्रैल के बाद प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी।

नगर पालिका एटा-सकीट के नामांकन कलक्ट्रेट, मतगणना सभी की मंडी समिति में एटा। नगर निकाय के चुनाव के लिए प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही है। इस बार नामांकन प्रक्रिया के स्थान को बदला जा रहा है। अब तक एटा तहसील क्षेत्र के निकायों के नामांकन होते थे। इस बार एटा और सकीट के नगर पालिका के नामांकन कलक्ट्रेट में किए जाएंगे।

मंगलवार को चुनाव की तैयारियों के लिए एडीएम प्रशासन आलोक कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व आयुष चौधरी, एएसपी धनजय कुशवाह ने कलक्ट्रेट पहुंचकर हाल देखा। यह तय हुआ है कि एटा नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत सकीट के अध्यक्ष पद के नामांकन कलक्ट्रेट में होंगे। मारहरा, मिरहची तथा निधौली कलां के नामांकन प्रक्रिया तहसील सदर में की जाएगी। ऐसे ही अलीगंज तहसील में नगर पंचायत जैथरा, राजा का रामपुर और अलीगंज के नामांकन होगे। जलेसर में तहसील में अवागढ़ नगर पंचायत के नामांकन प्रक्रिया कराई जाएगी। ऐसे में मतदान के लिए दस निकायों के लिए पोलिंग पार्टी मंडी समिति से रवाना होगा। सभी की गतगणना गल्ला मंडी में ही होगी। एडीएम वित्त एवं राजस्व आयुष चौधरी ने बताया कि निकाय चुनाव के लिए तैयारी की जा रही है। इस बार मतगणना सभी की मंडी समिति में होगी।

एटा सहित सभी निकायों पर टिकट के लिए आवेदन आ रहे हैं। सबसे अधिक आवेदन एटा नगर पालिका के लिए है। अभी दस से अधिक आवेदन आ चुके हैं। शेष नगर निकायों पर पांच-पांच के करीब आवेदन आए हैं। सभी नामों की लिस्ट बनाकर पार्टी हाईकमान को भेज दी जाएगी। प्रत्याशियों की घोषणा लखनऊ से होगी। संभावना है कि 15 अप्रैल तक नाम तय हो पाएंगें।
संदीप जैन, जिलाध्यक्ष भाजपा

सभी नगर निकायों पर चुनाव के दावेदारों के आवेदन मिले हैं। जल्दी ही सभी निकायों के आवेदनों की सूची बनाकर पार्टी मुख्यालय भेजी जाएगी। जल्दी की नाम तय कर लिए जाएंगे।

परवेज जुबैरी, सपा जिलाध्यक्ष

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks