बालक से स्कूल बस के चालक ने किया कुकृत्य

बालक से स्कूल बस के चालक ने किया कुकृत्य, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा- मुंह बंद कर कमरे में ले जाकर स्कूल बस के चालक ने बालक के साथ कुकृत्य करके फरार हो गया। डरे सहमे बालक ने पूरी घटना परिजनों को बताई, जिसे सुनकर मां के होश उड़ गए। बालक को थाना बागवाला पहुंची। पुलिस ने सुबह बालक को मेडिकल के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। मां ने आरोपी के विरूद्ध तहरीर दे दी है।

थाना बागवाला के एक गांव निवासी बालक घर पर अकेला था। मंगलवार शाम को आरोपी मुकेश निवासी हरनावली थाना बागवाला आया और बालक को अकेला पाकर उसके घर में घुस गया। कमरे में ले जाकर मुंह बंद कर कुकृत्य किया। घटना को अंजाम देने के बाद मौके से भाग गया। मां उपले लेकर घर पहुंची तो बालक बुरी तरह से कांप रहा था। मां ने कारण पूछा तो बालक ने आपबीती सुनाई। पुलिस कार्रवाई को लेकर मां बालक को लेकर थाना बागवाला पहुंची। मां के अनुसार थाना पुलिस ने सुबह कार्रवाई के लिए बुलाया। बुधवार सुबह मां फिर से पहुंची। थाना पुलिस ने मेडिकल के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा है। मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी शराब के नशे में था और घटना को अंजाम दिया है।

यूकेजी का है छात्र, उसी स्कूल का आरोपी है बस चालक
घरवालों की मानें तो बालक यूकेजी का छात्र है। स्कूल बागवाला में बताया जा रहा है और उसी स्कूल में आरोपी बस चलाता है। आरोपी ने किसी के भी घर पर न होने का फायदा उठाकर घटना को अंजाम दिया है।

मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को तलाश किया जा रहा है। पुलिस को घटना की सूचना मिली वैसे ही कार्रवाई शुरू कर दी है।

विक्रांत द्विवेदी, सीओ सिटी एटा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks