कोल्ड स्टोरेज के कर्मचारियो को अग्नि शमन सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए सेवानिवृत सी0 एफ0 ओ0 शिवदयाल शर्मा

आगरा,आज दिनांक 13.04.23.को श्री शिवदयाल शर्मा सेवानिवृत सी0 एफ0 ओ0 ने N.V.E सन्स कोल्ड स्टोरेज नगला वुद्धा रायभा थाना अछनेरा आगरा के कर्मचारियो को अग्नि शमन सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए अग्नि शमन सुरक्षा सम्वंधी जानकारी दी गई । तथा आग लगने पर कोल्ड स्टोरेज मे लगे फायर सिस्टम को व उपलब्ध अग्नि शामक यन्त्रो को चलाने की व वुझातै समय सावधानी बरतने की भी जानकारी दी गई । तथा कोल्ड स्टोरेज मे अमोनिया गैस का रिसाव होने पर उपलब्ध वी ए सैट को कर्मचारी को पहना कर सुरक्षा उपायो को वरतने की भी जानकारी दी गई । तथा एल पी जी गैस सिलेंडर पर खाना व चाय वनाते समय आग लगने पर आग वुझाने की व वुझातै समय सावधानी बरतने की भी जानकारी दी गई । तथा कोराना को देखते हुए सरकार द्वारा दी गई गाइड लाइन के भी सुझाव दिये गये । तथा साथ ही साथ सी.एफ.ओ ने कोल्ड स्टोरेज कर्मचारियो को फायर स्टेशन के आपातकालीन टेलीफोन नंबरो की भी जानकारी दी गई । मौके पर उपस्थित मैनेजर श्री दरव सिंह, हरदेव सिंह आपरेटर, रनदीप , हरेन्द्र, रमेश, धीरेन्द्र, हाकिम, रूप सिंह, दीवान, यदुवीर आदि ने इस कार्य की काफी प्रशंसा एव सराहना की ।
[: N V E सन्स कोल्ड स्टोरेज नगला वुद्धा रायभा थाना अछनेरा आगरा पर कोल्ड स्टोरेज के कर्मचारियो को अग्नि शमन सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए सेवानिवृत सी0 एफ0 ओ0 शिवदयाल शर्मा जनपद आगरा ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks