श्री सतीश महाना ने श्री काशी गुजराती समाज ट्रस्ट के लोगों के साथ किया संवाद !

श्री काशी गुजराती समाज ट्रस्ट लगातार समाज के हर वर्ग के विकाश एवं उत्थान के लिए कार्य करता रहा है। आगामी नगर निगम चुनाव में भी श्री काशी गुजराती समाज ट्रस्ट से बढ़ चढ़ कर भाग लेने का आह्वाहन करते हैं तथा समाज के हर वर्ग को इसमें भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने का अनुरोध करते है। यह बाते विधान सभा अध्यक्ष माननीय श्री सतीश महाना जी ने वाराणसी बिल्डर्स एंड डेवेलपर्स एसोसिएशन के तात्कालिक पूर्व अध्यक्ष श्री लोकेश गुप्ता के मलदहिया स्थित कार्यालय पर श्री काशी गुजराती समाज ट्रस्ट के प्रबुद्ध जनों के साथ संवाद में कही।
श्री महाना जी को श्री काशी गुजराती समाज ट्रस्ट के उपस्थित प्रबुद्ध जनो ने भी आगामी नगर निगम चुनाव में हर संभव सहयोग करने का विश्वाश दिलाया। इस अवसर पर श्री काशी गुजराती समाज ट्रस्ट व बनारसी वस्त्र उद्योग संघ के अध्यक्ष श्री घनश्याम दास, अनिल शास्त्री जी, शैलेंद्र गुजराती, राकेश गुजराती, संजय शाह लड्डू, मानिक सिंघारिया, अनिल दलालवाले, कैटोनमेंट बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री राजकुमार दास एवं सी ए दीपक गुजराती तथा पार्षद श्री विपुल गुजराती, श्री गिरीश दास, श्री भरत शाह एवं आई आई ए के डिविजनल चेयरमैन श्री नीरज पारीख इत्यादि प्रबुद्ध जनो ने श्री सतीश महाना जी का माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनन्दन किया।है