
*असद को अतीके से विरासत मिली थी गुंडई, संभाली ली थी गैंग की कमान, छात्र से कैसे बना इनामी? पढ़िए पूरी कहानी*
उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रहे माफिया अतीक के बेटे असद का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। असद अतीक के तीसरे नंबर के बेटे हैं। शूटर असद ने अतीक और भाइयों के जेल में जाने के बाद गैंग चलता था।
उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रहे माफिया अतीक के बेटे असद का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। असद अतीक के तीसरे नंबर के बेटे हैं। शूटर असद ने अतीक और भाइयों के जेल में जाने के बाद गैंग चलता था। लखनऊ के स्कूल से 12 वीं पास करने वाला असद वारदात को अंजाम देने के लिए पूरी प्लानिंग करता था। असद ने उमेश पाल हत्याकांड की भी प्लानिंग लखनऊ से की थी। उमेश हत्याकांड के लाइम लाइट में आया असद कैसे जरायम की दुनिया से कदम रखा और पांच लाख तक इनामी हो गया।
*आइए जानते हैं असद की पूरी कहानी-*
अतीक का तीसरे नंबर का बेटा असद ने इसी साल इंटर पास हुआ था। पिता अतीक और भाइयों के जेल जाने के बाद अपने बेटे असद को गुंडई विरासत में मिल गई है। अतीक यही कहता रहा कि उसके किसी बेटे का आपराधिक इतिहास न हो। लेकिन बड़े बेटे उमर और दूसरे अली की गिरफ्तारी के बाद कहानी बदल गई। अब अतीक के तीसरे बेटे असद पर संगीन आरोप लग गए थे। अतीक का बेटा असद असद उमेश पाल हत्याकांड का मुख्य आरोपी था। असद सीसीटीवी फुटेज में उमेश पाल को गोली मारते हुए नजर आया था। अतीक के तीसरे बेटे असद के खिलाफ इससे पूर्व कोई केस दर्ज नहीं था। एनकाउंटर में ढेर हुआ गुलाम सीसीटीवी फुटेज में टोपी पहनकर पिस्टल से फायरिंग करते हुए नजर आया था। शिवकुटी के मेंहदौरी निवासी गुलाम पुत्र मकसूदन के खिलाफ हत्या समेत आठ मुकदमे दर्ज था।
*असद बन गया था* *सबसे बड़ा इनामी*
अतीक अहमद के परिवार का तीसरा बेटा असद आज सबसे बड़ा इनामी हो गया था। उस पर ढाई लाख का इनाम रखा गया था। सबसे बड़ा इनामी बनने के बाद वह यूपी पुलिस की मोस्ट वांटेड की सूची में शामिल कर लिया था उसकी तलाश में तीन राज्यों की पुलिस लगी थी।
असद को पढ़ने के लिए जाना था लंदन, नहीं पाया था पासपोर्ट
अतीक अहमद के तीसरे बेटे असद को लंदन पढ़ने के लिए जाना था। वहां के कॉलेज से उसे ऑफर लेटर भी मिल गया था, लेकिन पिता की आपराधिक छवि के कारण उसका पासपोर्ट नहीं बन सका। न तो वह विदेश जा सका और न ही पढ़ाई पूरी की। उमेश पाल मर्डर केस में उसने कमान संभाली और अब यूपी पुलिस के लिए वह मोस्ट वांटेड बन गया ।
*सात यूनिवर्सिटी से मिला था पत्र*
अतीक अहमद ने अपने तीनों छोटे बेटों को जरायम की दुनिया से दूर रखने के लिए प्रयागराज से दूर स्कूल में दाखिल कराया। अतीक के तीसरे बेटे मो. असद ने लखनऊ से इस बार इंटरमीडिएट की परीक्षा 85 प्रतिशत अंकों के साथ पास की। वह लंदन जाकर विधि की पढ़ाई करना चाहता था। परिजन भी चाहते थे कि वह अपराध की दुनिया से दूर रहे। इसलिए उसके लंदन जाने का इंतजाम शुरू किया। असद ने लंदन में बर्मिंघम यूनिवर्सिटी, द यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ, किंगस्टन यूनिवर्सिटी और द यूनिवर्सिटी ऑफ केंट समेत अन्य में दाखिले के लिए आवेदन किया। सात यूनिवर्सिटी से उसे दाखिले के लिए पत्र भेजे गए।