
एटा ~ शराब माफियाओं के कारनामों पर बड़ी कार्यवाही, थाना कोतवाली देहात पुलिस ने कराया करीब 63,20,500 रुपए की अवैध शराब का विनष्टीकरण ।
…………….…………………………. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में माननीय न्यायालय द्वारा प्राप्त आदेशों के क्रम में माल निस्तारण हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर जिला मजिस्ट्रेट एटा श्री वेद प्रिय आर्य एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री विक्रांत द्विवेदी के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा उत्कृष्ट पैरवी करते हुये संबंधित माल का विनष्टीकरण कराते हुए जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर अवैध शराब नष्ट कराई गई। जिसकी अनुमानित कीमत व विवरण निम्नवत है–
1. इम्पीरियल ब्लू – 500 पेटी
2. मैकडवल्स – 200 पेटी
3. देशी शराब – 70 पेटी
4. कच्ची शराब- 200 लीटर
कुल 770 पेटी शराब व 200 लीटर कच्ची शराब अनुमानित कीमत – 63,20,500 ( तिरेसठ लाख बीस हजार पाँच सौ ) रुपये।