
एटा– थाना राजा का रामपुर पुलिस को मिली सफलता, छेड़छाड़ तथा दुष्कर्म की घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा मुअसं0– 79/22 धारा 323, 354 , 376 भादवि0 में वांछित चल रहे अभियुक्त विवेक पुत्र नारायनदास निवासी नगला कोठी थाना राजा का रामपुर जनपद एटा को आज दिनांक 13.04.2023 को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
- विवेक पुत्र नारायनदास निवासी नगला कोठी थाना राजा का रामपुर जनपद एटा
गिरफ्तार करने वाला पुलिसबल-
- उ0नि0 श्री कर्ण सिंह
- है0का0 अनिल कुमार
- का0 अमित कुमार
- का0 सुनील कुमार।