
एटा- शासन की मंशानुरूप माल निस्तारण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा किया गया माल मुकदमाती वाहनों का निस्तारण। शासन की मंशानुरूप माल निस्तारण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री धनंजय सिंह कुशवाहा एव अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री विनोद कुमार पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में जनपद एटा में आज दिनांक 12.04.2023 को थाना को0नगर एटा पर क्षेत्राधिकारी नगर श्री विक्रान्त द्विवेदी व एस0डी0एम0 सदर श्री शिव कुमार के नेतृत्व में *कुल 29 वाहन* जिनमें *दो पहिया-17* तथा *कार-7 ट्रैक्टर-1 बस-1, ट्रक-02 मैक्स-01* वाहनों की नीलामी करायी गयी जिनको नीलामी के दौरान *11,00,000/- रुपए (ग्यारह लाख रुपए )* में गुप्ता एण्ड संस स्क्रैप ट्रेडर्स के मालिक श्री नरेश चन्द्र गुप्ता ने बोली लगाकर खरीद लिया। नीलामी की समस्त प्रक्रिया की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी भी करवाई गई। नीलामी से प्राप्त धन को नियमानुसार राजकोष में जमा किया जायेगा।