भाजपा नागेंद्र शिकारवार को भाजपा कार्यालय पर पहुंचकर संभावित प्रत्याशियों ने दिया आवेदन

एटा Big ब्रेकिंग…

एटा में नगर निकाय चुनाव को लेकर संभावित प्रत्याशियों ने एटा जिला प्रभारी एवं महामंत्री ब्रज क्षेत्र भाजपा नागेंद्र शिकारवार को भाजपा कार्यालय पर पहुंचकर संभावित प्रत्याशियों ने दिया आवेदन,

पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश वशिष्ठ ने अपनी पुत्र बधू डॉ0शिल्पी विवेक वशिष्ठ और वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज पचौरी ने अपनी पत्नी अनीता पचौरी और प्रमोद गुप्ता और पंकज गुप्ता ने अपनी पत्नी के नाम से जिला प्रभारी नागेंद्र शिकारवार को दिया आवेदन,

जिला मंत्री नागेंद्र शिकारवार ने कहा कि एटा जिले से अच्छे अच्छे प्रत्याशियों के आवेदन आने की बात कही है और उन्होंने कहा कि उन्ही में से हमारी पार्टी किसी एक को बनाएगी नगर पालिका अध्यक्ष का प्रत्याशी, और जिला प्रभारी ने बातों ही बातों में अपने विरोधी पार्टी सपा को करारा जवाब देते हुए कहा अब तो हमारे विरोधी भी रामराज की बात करने लगे है,

वही जब हमने भाजपा के सभी संभावित प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि भाजपा पार्टी से टिकिट मिलने के बाद वो अपनी अपनी जीत का दम भरते नजर आए,

वही हमने नगर पालिका के संभावित प्रत्याशी के प्रतिनिधि और भाजपा नेता मनोज पचौरी से बात की तो उन्होंने टिकिट मिलने के बाद अपनी जीत का दावा करते हुए फिरोजाबाद के मनीष असीजा की तरह शहर में विकास करने की बात कहते नजर आए,

वही भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश वशिष्ठ ने अपनी पुत्र बधू को टिकिट मिलने पर चुनाव जीतने के बाद शहर के विकास करने की बात कही ,

इस दौरान भाजपा कार्यालय पर विवेक वशिष्ठ, कैलाश उपाध्याय, प्रवीण पाठक, वरिष्ठ पत्रकार आर.बी.द्विवेदी, रा0 अध्यक्ष अतुल दीक्षित, सुनील शर्मा,आशीष चौहान, युवराज सिंह जिला महामंत्री भाजयुमो,सोनी वशिष्ठ, अलोक शर्मा vodafon, नदीम अहमद,सत्तार अहमद, वसीम सलमानी,अभिषेक भदौरिया,दिलीप कुमार, चन्दन शर्मा प्रॉपर्टी डीलर,आलोक कुमार,मुकेश माथुर, अनुपम गुप्ता, शशांक यादव, मनीष, सचिन गुप्ता, सचिन मिश्रा, यशांश यादव सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks