रूपये मांगने पर युवक को मार दी गोली

रूपये मांगने पर युवक को मार दी गोली

एटा,डीटीएच कनेक्शन सही करने के रूपये मांगने पर युवक को गोली मार दी। गोली कमर के नीचे गोली लगने से युवक घायल हो गया। घायल को मेडिकल कॉलेज लाया गया। हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया है। पुलिस मामले को प्रथमदृष्टया संदिग्ध मान रही है। पुलिस को तहरीर का इंतजार है।

कोतवाली देहात के गांव असरौली निवासी विनोद (35) पुत्र नेक्शेलाल, साला प्रेम सिंह सोमवार रात को गांव चांदपुर जिंदाहार में डीटीएच कनेक्शन सही करने गए थे। विनोद के अनुसार जितेन्द्र ने कनेक्शन सही करने के लिए बुलाया था। कनेक्शन सही करने के ढ़ाई सौ रूपये हुए थे। वह डेढ़ सौ रूपये दे रहा था। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जितेन्द्र के पिता को थप्पड़ मार दिया। इसी बात पर जितेन्द्र भड़क गया और उसने गोली मार दी। गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल को रात करीब साढ़े 12 बजे मेडिकल कॉलेज लाया गया। हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया। जानकारी पर सीओ सिटी विक्रांत द्विवेदी ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायल से जानकारी ली है। पुलिस को तहरीर का इंतजार है।

गांव में बैटरी चोरी का हुआ हल्ला, पहुंचे ग्रामीण

एटा। बैटरी चोरी की बढ़ती घटनाओं के बीच सोमवार रात को गांव में हल्ला हो गया। हल्ला हो गया कि बैटरी चोर गांव में आ गए है और सोलर लाइट की बैटरी चोरी कर रहे है। हालांकि मामला कुछ ओर निकला। कोतवाली देहात पुलिस इसे लेकर भी जांच कर रही है
● कमरे में गोली लगने से युवक की हालत गंभीर

●कोतवाली देहात के गांव चांदपुर जिंदाहार का है मामला

घायल की मानें तो डीटीएच सही करने के रूपये के लेन-देन को लेकर गोली मारी है। जिस पर आरोप लगाया है उसने ही पुलिस को सूचना दी है। प्रथमदृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। तहरीर पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विक्रांत द्विवेदी, सीओ सिटी एटा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks