
जैथरा में ऑक्सीजन को कंसंट्रेटर के सहारे मरीज
एटा,जैथरा। कोरोना वायरस केस बढ़ने पर मंगलवार को सीएचसी जैथरा पर एसीएमओ डॉ.सर्वेश कुमार ने पीकू वार्ड में तैयारियों का जायजा लिया। एमओआईसी डॉ. राहुल चतुर्वेदी ने बताया कि मॉकड्रिल में बच्चे को कोविड संक्रमण होने की जानकारी पर एंबुलेंस भेजी गई। मरीज आते ही वार्ड में ले जाकर ऑक्सीजन लगाई। उपचार शुरू किया गया। एमओआईसी ने बताया कि पीकू वार्ड में दो आईसीयू बेड, 10 सादा बेड, 40 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, पांच लीटर के 33, 10 लीटर के सात उपलब्ध है। जीवन रक्षक दवाएं मौजूद है। पीपीई किट, मास्क, सैनिटाइजर्स, गिलिप्स व्यवस्थाएं हैं। इस दौरान डॉ. हसमुद्दीन, फार्मासिस्ट दिनेश चौहान के अलावा स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।