
मतदान से पूर्व मतदाता को अगवा करने का आरोप, रोड जाम
सहकारी चुनाव में वोटर के अपहरण से आक्रोश
कासगंज,पटियाली, । गंजडुंडवारा स्थित क्रय विक्रय समिति के चार वार्डों में डायरेक्टर चुने जाने के लिए बुधवार को मतदान होना है। उससे पूर्व समिति के एक वोटर के अपहरण आरोप लगाते हुए परिजनों ने पहले पटियाली के अलीगंज रोड पर जाम लगा दिया। परिजन पुलिस के समझाने बाद संतुष्ट नहीं हुए उन्होंने पटियाली कस्बा में जाम लगाकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।
बुधवार की शाम पटियाली के गांव प्यारमपुर के निवासी ब्रजेश कुमार ने बताया कि बुधवार को क्रय विक्रय समिति के डायरेक्टर के चुनाव में वोट डाले जाने हैं। शाम सात बजे के करीब वह अपने पिता के साथ अलीगंज रोड स्थित गोदाम पर बैठे हुए थे। उसी समय नामजद लोग आए और मारपीट करने के बाद असलाह दिखाते हुए पिता लालाराम को ईको कार में बैठाकर ले गए। इसके बाद परिजनों व ग्रामीणों ने पटियाली के अलीगंज रोड पर पहले आधा घंटा जाम लगा दिया। परिजन लालाराम का कोई सुराग न लगने पर संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने मुख्य चौराहा पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। देरशाम तक ग्रामीणों का प्रदर्शन जारी था। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस जाम लगा रहे ग्रामीणों को सुझाने का प्रयास कर रही है। लालाराम के पुत्र ब्रजेश ने तीन नामजद लोगों के विरुद्ध पटियाली कोतवाली में तहरीर दी है।
गंजडुंडवारा में चार वार्डों पर मतदान आज क्रय विक्रय समिति गंजडुंडवारा पर चार वार्डों पर डायरेक्टर के चुनाव के लिए बुधवार को मतदान होगा। प्रशासन ने मतदान संपन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी है।