भोजपुरी फिल्म स्टार आकांक्षा दुबे की मां की क्या मांग थी

भोजपुरी फिल्म स्टार आकांक्षा दुबे की मां की क्या मांग थी


भोजपुरी फिल्म स्टार आकांक्षा दुबे की मां बार-बार यह मांग कर रही थी कि थाना सारनाथ से न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है जिसके बाबत उनके अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी द्वारा माननीय न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया गया था इसके बाद आज आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने एक प्रार्थना पत्र जरिए रजिस्टर्ड डाक वाराणसी के पुलिस कमिश्नर को भेजा है उन्होंने प्रार्थना पत्र में लिखा है कि प्रार्थिनी मधु दूबे पत्नी छोटेलाल दुबे निवासिनी ग्रा० बरदहा थाना चौरी जनपद भदोही की है प्रार्थिनी की बेटी का थाना सारनाथ जनपद वाराणसी के होटल सोमेन्द्र में 25/26-03-2023 की रात में हत्या कर दी गयी थी प्रार्थिनी द्वारा अपनी बेटी की हत्या किये जाने का प्रार्थनापत्र दिया गया था परन्तु साजिशन आत्महत्या का मुद्द‌मा दर्ज कर दिया गया जिसका अपराध से 131 सन् 2023 है।
मधु दुबे ने आगे लिखा है कि प्रार्थिनी को थाना पुलिस सारनाथ की विवेचना पर विश्वास नहीं है अभियुकों को लाभ पहुँचाने की गरज से थाना पुलिस सारनाथ द्वार सबूतों से छेड़छाड़ किये जाने की संभावना है इसके बाद उनके द्वारा पुलिस कमिश्नर वाराणसी से निवेदन किया है कि विवेचना थाना सारनाथ से स्थानान्तरित की जाये और होटल सोमेन्द्र की 21-03-23 से 27-03-23 तक की सी०सी०वी०वी फुटेज माननीय न्यायालय में सुरक्षा एवं न्याय हेतु दाखिल किया जाये।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks