हत्या के प्रयत्न की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार

एटा– थाना निधौली कलाँ पुलिस को मिली सफलता, मारपीट तथा हत्या के प्रयत्न की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धननंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी जलेसर के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना निधौली कलाँ पुलिस द्वारा मुअसं0– 04/23 धारा 147, 148, 149, 307, 323, 504, 506 भादवि0 में वांछित चल रहे अभियुक्त श्रीनिवास पुत्र रामदीन निवासी ग्राम मढिया थाना निधौली कला एटा को गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

अभियुक्त का नामपताः-

  1. श्रीनिवास पुत्र रामदीन निवासी ग्राम मढिया थाना निधौली कला एटा

गिरफ्तार करने वाली टीम –

  1. निरीक्षक अपराध श्री अवधेश कुमार
  2. का0 रामेश्वर सिंह
  3. का0 अंकित कुमार।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks