जिलाधिकारी ने थारू समुदाय की छात्राओं को वितरित किया डिग्निटी किट

 

श्रावस्ती, जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने थारू समुदाय की बालिकाओं में आत्मविश्वास भरने व उनका आगामी परीक्षाओं में मार्गदर्शन करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मुलाकात की। जिलाधिकारी ने सभी छात्राओं को डिग्निटी किट प्रदान कर प्रोत्साहित किया। जिलाधिकारी से उपहार पाकर छात्राएं काफी उत्साहित नजर आयीं। यह डिग्निटी किट रेडक्रॉस की प्रदेश महासचिव डॉ हिमाबिंदु नाइक द्वारा जनपद को प्रदान की गयी है।

 


उन्होने सभी छात्राओं से मिलकर उनसे पढ़ाई के संबंध में आ रही दिक्कतों के बारे में पूछा तथा उनका मार्गदर्शन भी किया। उन्होने कहा की आप सभी पूरी मेहनत से पढ़ाई करके अपने क्षेत्र का नाम रोशन करें। पढ़ाई में किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर उन्हें अवश्य बतायें और अपने लक्ष्य को निर्धारित कर पूर्ण आत्मविश्वास के साथ मेहनत करने से सफलता जरूर मिलेगी।
यह कार्यक्रम इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी श्रावस्ती की ओर से आयोजित किया गया था ।
इस कार्यक्रम के बारे में बताते हुए सभापति अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि विगत दिनों यूपीपीसीएस 2022 के परिणाम आये, जिसमें उत्तर प्रदेश के 67 जनपदों का प्रतिनिधित्व रहा। श्रावस्ती उन 8 जनपदों में है जहां से कोई छात्र सफल नही हुआ। इसलिए रेडक्रॉस ने तय किया है वह जनपद के उच्च अधिकारियों के साथ छात्र समूह के चर्चा कार्यक्रम आयोजन किया गया।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks