अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के नवीन पदाधिकारियों को बांटे मनोनयन पत्र

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के नवीन पदाधिकारियों को बांटे मनोनयन पत्र

-24 अप्रेल को निकलने वाली श्री चित्रगुप्त महाराज की शोभायात्रा पर चर्चा की

कासगंज। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की नव गठित नगर कार्यकारिणी को सोमवार की देर शाम आयोजित कार्यक्रम में मनोनयन पत्र वितरित किए गए। साथ ही मनोनीत पदाधिकारियों को संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने के निर्देश दिए गए।
शहर के सोरों रोड स्थित संगठन के संरक्षक शांतनु चौधरी के प्रतिष्ठान पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मनोनयन पत्र शांतनु चौधरी, जिलाध्यक्ष केके सक्सेना, नगर अध्यक्ष दीपक सक्सेना ने उपलब्ध कराए। इसके बाद जिला की टीम ने मनोनीत पदाधिकारियों के साथ बैठक की। जिलाध्यक्ष श्री सक्सेना ने बताया कि आगामी 24 अप्रेल को शहर में निकाले जाने वाली भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज की शोभायात्रा को लेकर चर्चा की गई और सभी समाजबंधुओं से शोभायात्रा को भव्य बनाने के लिए सहयोग की अपील की गई। इस दौरान महेशचंद्र सक्सेना, प्रशांत सक्सेना, विजय सक्सेना, धीरज जौहरी, हिमांशु सक्सेना, अरविंद सक्सेना, वरुण सक्सेना, पियूष सक्सेना, राहुल सक्सेना, योगेश सक्सेना, दुर्गेश सक्सेना, नीरज सक्सेना मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks