परिवार परामर्श केंद्र ने बिछुडे दम्पति का कराया पुर्नमिलन

परिवार परामर्श केंद्र ने बिछुडे दम्पति का कराया पुर्नमिलन


एटा ! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर के निर्देशन में महिला थाना कैंपस नारी उत्थान केंद्र में आज सोमवार को आपसी मतभेदों के कारण टूटने की कगार पर एक परिवारों को समझा कर फिर से एक साथ रहने के लिए राजी किया गया ! जिसमें
वादी रीना पत्नी योगेश कुमार निवासी अंबेडकर नगर थाना कोतवाली नगर व
प्रतिवादी योगेश कुमार पुत्र अमर सिंह निवासी बोर्रा खुर्द थाना अवागढ़ रहे !
आपसी मतभेदों के कारण परिवार परामर्श केंद्र में पत्रावली प्रचलित थी दोनों परिवार को परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग कर समझाया गया दोनों अपनी पिछली गलतियों को मानते हुए साथ रहने के लिए राजी हुए आज के बैठक में प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मवती
काउंसलर डॉ श्यामलता वेद, संजीव तिवारी ,नीलम गुप्ता, पुलिस स्टाफ हेड कांस्टेबल मिथलेश गौरी पूजा मौजूद रहे !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks