दक्षिण विधानसभा में 2017 से अब तक 50 से ज्यादा छोटे एवं बड़े ट्यूबेल का स्थापन किया गया है-पूर्व मंत्री

दक्षिण विधानसभा में 2017 से अब तक 50 से ज्यादा छोटे एवं बड़े ट्यूबेल का स्थापन किया गया है-पूर्व मंत्री

जिससे आज क्षेत्र के निवासियों को हर जगह शुद्ध जल प्राप्त हो रहा है-डॉ नीलकंठ तिवारी वाराणसी। दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में शुद्ध एवं सुचारु पेय जल आपूर्ति के लिए दलहट्टा में 48 लाख से ज्यादे लागत से लगाए गए नलकूप का लोकार्पण विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने किया। उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी रविवार को सुबह 10 बजे दलहट्टा में 15 वें वित्त योजना के तहत 48 लाख से ज्यादे की लागत से जलनिगम द्वारा लगाए गए नलकूप का लोकार्पण किया। इस नलकूप से पक्के महाल के वार्डों विन्दुमाधव वार्ड, काल भैरव वार्ड, प्रहलाद घाट वार्ड एवं कृतिवाशेश्वर वार्ड के विभिन्न मुहल्लो में पेयजल की आपूर्ति होंगी। पूर्व में यहाँ पर लगा नलकूप ख़राब हो गया था जिससे पक्के मुहाल के कुछ मुहल्लो में पेयजल आपूर्ति की समस्या उत्पन्न हो गयी थी। अब नया नलकूप लग जाने से पेयजल आपूर्ति सुचारु होंगी। लोकार्पण के अवसर पर उपस्थित क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने कहा कि दक्षिण विधानसभा में 2017 से अब तक 50 से ज्यादा छोटे एवं बड़े ट्यूबेल का स्थापन किया गया है जिससे आज क्षेत्र के निवासियों को हर जगह शुद्ध जल प्राप्त हो रहा है।

कार्यक्रम मे मण्डल अध्यक्ष नलिन नयन मिश्र, संदीप चतुर्वेदी, शंकर शाहू, सीता घिमरे, श्रीमती रेनू, विष्णु यादव, मनोज यादव, मनोज पाण्डेय, डब्लू श्रीवास्तव, लकी भारद्वाज, अशोक तिवारी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks