
पटियाली में निकाली गई संकट मोचन के प्राकट्योत्सव पर शोभा यात्रा।
कासगंज,रामभक्त हनुमान के प्रकटोत्सव पर जनपद के पटियाली में विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के सहभागिता में धार्मिक और सांस्कृतिक झांकियों के साथ श्रृद्धा पूर्वक शोभा यात्रा निकाली गई।
इस अवसर पर उच्च तरह शिक्षा आयोग के पूर्व सदस्य डॉ नीरज किशोर मिश्र तथा सामाजिक कार्यकर्ता राकेश चतुर्वेदी ने पवनपुत्र की आरती उतार कर शोभा यात्रा का शुभारंभ किया। शोभा यात्रा प्राचीन पाताली महादेव मंदिर से शुरू होकर नत्थू नगर, मौहल्ला मिश्राना , मौहल्ला चौक , अलीगंज रोड, एटा रोड , गंजडुंडवारा रोड ,होते हुए पूरे नगर में निकाली गई। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी आर के तिवारी के नेतृत्व में तथा कोतवाली प्रभारी अमरीश सिंह की देखरेख में व्यापक सुरक्षा प्रबंध भी किये गये।
डॉ विनय शौनक चीफ रिपोर्टर दिल्ली टाइम्स न्यूज कासगंज।