वर्षा जल संचयन हेतु खेत-तालाब योजना के अंतर्गत 16 तालाबों का होगा निर्माण

वर्षा जल संचयन हेतु खेत-तालाब योजना के अंतर्गत 16 तालाबों का होगा निर्माण
एटा। भूमि संरक्षण अधिकारी (ऊसर सुधार योजना) डॉ योगेन्द्र कुमार ने जानकारी दी है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जिले में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पर ड्राप मोर काप अदर इंटरवेशन) के अंतर्गत बर्षा जल संचयन हेतु खेत-तालाब योजना में 16 तालाबों के निर्माण का लक्ष्य प्रस्तावित हुआ है। जिसमें 12 तालाब सामान्य वर्ग एवं 4 तालाब अनूसूचित जाति हेतु आवंटित हुए हैं।
इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी कृषक को विभागीय गाइडलाइन के अनुसार 22×20 मीटर आकार के 3 मीटर गहरे तालाब का निर्माण स्वयं के संसाधनों से करना होगा जिससे बरसात का पानी अधिक से अधिक मात्रा में खेत तालाब के माध्यम से संचयन करके संचित जल से अधिकाधिक क्षेत्र की सिंचाई करते हुए अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सके। इसके साथ ही ऐसा करने से मनुष्य एवं जानवरों के पेयजल की सुविधा भी हो सकेगे। एक तालाब की कुल लागात 105000 है जिससे 50 प्रतिशत धनराशि रु. 52500 राज्यांश निर्धारित है। खेत तालाब योजना के लाभार्थी कृषकों का विभागीय पोर्टल पर आॅनलाइन पंजीकरण आवश्यक है।
उपरोक्त विकासखंडों के इच्छुक कृषक आवेदन पत्र के साथ खतौनी,आधार कार्ड, बैंक खाते की पासबुक की फोटो कॉपी, मोबाइल नंबर सहित भूमि संरक्षण अधिकारी कार्यालय शांती नगर में प्रेषित कर सकते हैं, कृषकों से आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2020 है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks