
प्रदेश अध्यक्षा आप महिला विंग की एटा में विशेष बैठक
एटा, प्रदेश सचिव आप महिला विंग/एटा प्रभारी महिला विंग श्रीमती राजकुमारी यादवजी ने वार्ड- 2 वर्मा नगर नगर एटा में आगामी निकाय चुनाव को मद्दे नजर रखते हुए हाउस टैक्स हाफ़, वाटर टैक्स माफ़ के उद्देश्यों से एटा की आमजनता को प्रेरित महिला विंग आप एटा के सहयोग से किया गया। इस विशेष बैठक में प्रदेश अध्यक्षा आप महिला विंग आ0 नीलम यादवजी के साथ ब्रजप्रांत अध्यक्षा आ0 हृदेश चौधरीजी भी पधारीं।
जिलाध्यक्षा महिला विंग हाथरस आ0 रेखा वर्मा ने आप की ईमानदारी पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्षा महिला विंग अलीगढ़ आ0 नीतू स्पेंसरजी ने नारी के सम्मान करने वाली आप पार्टी बताई। जिलाध्यक्षा महिला विंग आप एटा आ0 सुषमा गौतमजी ने नारी उत्थान एवं बच्चों के भविष्य को बनाने वाली आम आदमी पार्टी बताई। महिला सचिव आ0सरोज सिंह ने केजरीवालजी की नीतियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। सैकडों महिलाओं ने विशेष बैठक में प्रतिभाग किया और प्रदेश अध्यक्षा नीलम यादवजी एवं ब्रजप्रांत अध्यक्षा डॉ0 हृदेश चौधरीजी के द्वारा आप की नीतियों एवं उद्देश्यों को समझा एवं आप के सहयोग के लिए संकल्प लिया। वार्ड-1 नगर एटा के सभासद प्रत्याशी वीरू वाल्मीकि, वार्ड-25 से मौ0 सोहिब ने भी सहभागिता की। विशेष बैठक में तिरंगा शाखा एटा के इंजीनियर जगवीर सिंह(दद्दू), नरसिंह पालसिंहजी, बबूराम सिंहजी, उत्कर्ष, समुद्रगुप्तजी, सुखवीर, मौ0 सोहिब, मीराजी,वेदांत, श्यामपालसिंहजी भी उपस्थित रहे। विशेष बैठक का संचालन डॉ0 जितेंद्र योगाचार्य, जिला प्रशिक्षक तिरंगा शाखा एटा ने किया।