मंत्रीत्रय की संयुक्त अध्यक्षता में जी 20 की समीक्षा बैठक संपन्न

मंत्रीत्रय की संयुक्त अध्यक्षता में जी 20 की समीक्षा बैठक संपन्न

तैयारियों को और अच्छा रूप देने के लिए आगरा के अधिकारियों से वार्ता करके उनके अनुभव से लाभ उठाया जाय-अनिल राजभर

शहर की धरोहरों को कोई क्षतिग्रस्त न करे, इस पर पुलिस पूरी तरह सक्रिय रहे-स्टाम्प मंत्री

साथ ही शहर वासियों से अपील की जाए कि वो अपने सामान अपने प्रतिष्ठानों के अंदर ही रखे-रविन्द्र जायसवाल

यातायात सबसे बड़ा चैलेंज है, इसके लिए फुल फ्रूफ प्लान बना कर तैयारी की जाए-दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ वाराणसी। उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल एवं आयुष एवं औषधि प्रशाधन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र 'दयालु' की संयुक्त अध्यक्षता में शनिवार को सर्किट हाउस सभागार में जी 20 की समीक्षा बैठक हुई। जनपद में जी-20 की तैयारियों की प्रगति का विस्तार से जायजा लेने के पश्चात मंत्रीगण द्वारा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग जी 20 की तैयारियों को पूरे मनोयोग से पूर्ण करें, जिससे कि वाराणसी की अच्छी छवि प्रस्तुत हो। मंत्री अनिल राजभर ने अपने संबोधन में कहा कि तैयारियों को और अच्छा रूप देने के लिए आगरा के अधिकारियों से वार्ता करके उनके अनुभव से लाभ उठाया जाय। साथ ही यातायात व्यवस्था पे ध्यान दिया जाए। कचहरी के पार्किंग स्थल का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए कदम उठाए जाएं। उन्होंने इस बात पर विदेश बल दिया कि काशी में आयोजित होने वाली बैठक पूरे भारत में सबसे अच्छी हो। मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि जो भी तैयारी की जा रही है, उसमें स्थायित्व का पूरा ध्यान रखा जाए। शहर की धरोहरों को कोई क्षतिग्रस्त न करे इस पर पुलिस पूरी तरह सक्रिय रहे। साथ ही शहर वासियों से अपील की जाए कि वो अपने सामान अपने प्रतिष्ठानों के अंदर ही रखे। पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा ऐसी हो की काशी की संस्कृति पूरी तरह निखर के सामने आए। मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा की इस आयोजन में यातायात सबसे बड़ा चैलेंज है। इस पर सबसे अधिक ध्यान दिए जाने की जरूरत है।इसके लिए फुल फ्रूफ प्लान बना कर तैयारी की जाए। उन्होंने पार्किंग की व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाए जाने का निर्देश अधिकारियों को दिया।उन्होंने कहा कि काशी विश्व की सबसे प्राचीन नगरी है सभी आगंतुकों को काशी के इतिहास और उसके गौरव से परिचित कराया जाय। उन्होंने नगर निगम द्वारा लगाए जाने वाले गमले व्यवस्थित तरीके से रखे जाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने अब तक की तैयारियों के बारे में मंत्रीगण को संक्षिप्त रूप से बताया। उन्होंने जी 20 के लिए बनाई गई, सभी समितियों के निर्धारित कार्यों का विवरण दिया।जिलाधिकारी ने बताया कि कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं जिन बिंदुओं पर प्रगति धीमी है उसे तीव्रता से पूर्ण करा लिया जाएगा। वीडीए उपाध्यक्ष अभिषेक गोयल ने शहर में कराई जा रही पेंटिंग/चित्रकारी के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि फुट ब्रिज, फ्लाई ओवर आदि की भी पेंटिंग कराई जा रही है। नगर आयुक्त शिपू गिरी ने नगर निगम द्वारा कराए जा रहे प्लांटेशन,लाइटिंग आदि के बारे में विस्तार से बताया। इसके साथ ही जनसहभागिता के कार्यों के बारे में भी अवगत कराया। बैठक में डीसीपी प्रोटोकॉल/ट्रैफिक प्रबल प्रताप सिंह ने ट्रैफिक एवं सुरक्षा से संबंधित अपना प्रजेंटेशन प्रस्तुत किया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रण विजय सिंह,एडीएम (प्रोटोकॉल) बच्चू सिंह, एडीएम (सिटी) गुलाब चंद्र,एडीएम (आपूर्ति) जवाहर श्रीवास्तव, अपर नगर आयुक्त राजीव राय एवं अन्य संबंधित अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks