धोखा देने के शक में प्रेमी ने की थी प्रेमिका की हत्या, आरोपी युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे

एटा- थाना मिरहची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, थाना मिरहची क्षेत्रांतर्गत मिले एक युवती के कंकाल की सनसनीखेज घटना का सफल अनावरण, धोखा देने के शक में प्रेमी ने की थी प्रेमिका की हत्या, आरोपी युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे।

घटना-
दिनांक 04.04.2023 को वादी श्री ऋषिपाल सिंह पुत्र डोरीलाल निवासी ग्राम गोकुलपुर थाना पिलुआ जनपद एटा द्वारा थाना मिरहची पर इस आशय की सूचना दी गयी कि उनकी पुत्री दिनांक 27.03.2023 को घर से घास लेने के लिए निकली थी लेकिन वापस नही लौटी, दिनांक 04.04.2023 को उन्हीं के गांव की गीता पत्नी वीरपाल ने बताया कि उनकी पुत्री के कपड़े तथा कंकाल राजेश पुत्र सुनहरी लाल निवासी काजीखेड़ा थाना मिरहची एटा के गेहूं के खेत में पड़े मिले हैं। जब वादी द्वारा मौके पर पहुंचकर देखा गया तो उन्होंने उन्हें पहचानते हुए किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर शव को फेंक दिए जाने की तहरीर दी, जिसके आधार पर थाना मिरहची पर मु०अ०सं०- 79/2023 धारा 302, 201 भादंवि पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी –
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त सनसनीखेज घटना के अनावरण हेतु दो टीमों का गठन किया गया जिनके द्वारा उपरोक्त अभियोग में प्रकाश में आये अभियुक्त लुक्का उर्फ रामसेवक पुत्र मानसिंह निवासी गोकुलपुर थाना पिलुआ एटा उम्र करीब 20 वर्ष को आज दिनांक 09.04.2023 को समय करीब 11.35 बजे नहर से गोकुलपुर जाने वाले कट के पास से गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

मुख्य बिन्दु –

  1. अभियुक्त और मृतका पड़ोसी है, जिनके घर करीब 30 मीटर की दूरी पर स्थित हैं।
  2. अभियुक्त की आटा चक्की है. जहाँ मृतका अक्सर गेहूँ पिसवाने जाया करती थी।
  3. करीब 09 माह पूर्व अभियुक्त और मृतका के मध्य मधुर संबंध हो गए थे। जिसके बाद अभियुक्त ने मृतका को सिम दी जिसे‌ मृतका ने अपने घर पर पड़े की-पैड वाले मोबाइल में डाल दिया।
    4 अभियुक्त और मृतका फोन पर बातें करने लगे थे लेकिन कुछ समय पूर्व से मृतका ने अभियुक्त से बातें करना कम कर दिया था तथा अभियुक्त उसको फोन करता तो उसका फोन अक्सर बिजी आता था
  4. दिनांक 27.03.2023 को जब मृतका घास लेने के लिए खेत पर गई तो अभियुक्त ने फोन पर बात करते-करते उसका पीछा किया।
  5. अभियुक्त ने मृतका को खेत पर किसी अन्य लड़के के साथ बात करते हुए देख लिया था जिसके बारे में पूछने पर अभियुक्त और मृतका के मध्य झगड़ा हो गया और अभियुक्त ने गुस्से में दुप्पटे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता –

  1. लुक्का उर्फ रामसेवक पुत्र मानसिंह निवासी गोकुलपुर गाना पिलुआ एटा, उम्र करीब 20 वर्ष।

बरामदगी-

  1. अभियुक्त का मोबाइल
  2. घटना के दिन अभियुक्त द्वारा पहने गए कपड़े।

गिरफ्तार करने वाली टीम-

  1. प्रभारी निरीक्षक श्री छतरपाल सिंह थाना मिरहची एटा
  2. उ0नि0 श्री देवेन्द्र सिंह
  3. उ0नि0 श्री प्रेमपाल सिंह
  4. हे0का0 रोहिताश कुमार
  5. का0 सतीश कुमार
  6. का0 निखिल भाटी
  7. का0 कलाम
  8. म0का0 प्रीति चौधरी
  9. म0का0 सुमन कुशवाह
  10. म0का0 अंजू कुमारी

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks