एटा – थाना कोतवाली देहात पुलिस को मिली सफलता, करीब 05 दिन पूर्व 10 वर्षीय छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने वाला आरोपी शिक्षक गिरफ्तार।

घटना का विवरण-
दिनांक 05.04.2023 को वादिया द्वारा थाना कोतवाली देहात पर सूचना दी गई कि वादिया की 10 वर्षीय पुत्री जो गांव के ही विद्यालय में कक्षा 4 की छात्रा है, दिनांक 04.04.2023 को प्रातः समय करीब 8.30 बजे वह स्कूल पढ़ने गई थी। समय करीब 13.00 बजे स्कूल की छुट्टी हुई तो उसके बाद स्कूल का पूरा स्टाफ घर चला गया तथा विद्यालय में पढ़ाने वाले प्रमोद उर्फ पीके यादव पुत्र लक्ष्मण सिंह यादव निवासी धारिकपुर थाना बागवाला एटा वादिया की पुत्री को होमवर्क देने के बहाने अंदर कमरे में ले गया तथा प्राइवेट पार्ट के साथ छेड़खानी करने लगा जिसके उपरांत वादिया की पुत्री चिल्लाई तो वह उसे छोड़कर मौके से भाग गया। इस संबंध में थाना कोतवाली देहात पर मुअसं0- 158/23 धारा 376 एबी, 354, 504, 506 भादवि0 5/6 पॉक्सो एक्ट व 3(2)(5), 3(1)(द) 3(1)(ध) एससी/एसटी एक्ट बनाम प्रमोद उर्फ पीके यादव पुत्र लक्ष्मण सिंह यादव निवासी धारिकपुर थाना बागवाला एटा पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी –
थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा दिनांक 09.04.2023 को उपरोक्त अभियोग में वांछित चल रहे अभियुक्त प्रमोद उर्फ पीके यादव पुत्र लक्ष्मण सिंह यादव निवासी ग्राम धारिकपुर थाना बागवाला जनपद एटा को मुखबिर की सूचना पर जिरसमी नहर के पास से समय करीब 11.30 बजे गिरफ्तार किया गया है, अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता –
- प्रमोद उर्फ पीके यादव पुत्र लक्ष्मण सिंह यादव निवासी ग्राम धारिकपुर थाना बागवाला एटा उम्र करीब 46 वर्ष।
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण –
- प्र0नि0 श्री सुनील कुमार सिंह
- व0उ0नि0 श्री अजब सिंह
- उ0नि0 श्री नरेन्द्र सिंह
- उ0नि0 श्री जगदीश सिंह
- मु0आ0 लोकेन्द्र सिंह
- आ0 वीरेन्द्र कसाना
- आ0 सतीशचन्द