फर्जी रसीद व एफडी बनाकर गबन करने वाला बैंक मित्र चढ़ा एटा पुलिस के हत्थे


एटा- थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ग्राहकों से पैसा लेकर फर्जी रसीद व एफडी बनाकर गबन करने वाला बैंक मित्र चढ़ा एटा पुलिस के हत्थे।

घटना –
क्रमशः दिनांक 19.04.22, 26.11.22 व 25.12.22 को थाना कोतवाली नगर पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत अवागढ हाउस एडीवी भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारी द्वारा धोखाधड़ी कर ग्राहकों से पैसा लेकर फर्जी हस्ताक्षर कर रूपयों का गबन कर लिया गया है। इस सूचना पर थाना कोतवाली नगर पर क्रमशः (1) मुअसं0- 391/22 धारा 420, 406, 467, 468, 471 भादवि0 (2) मुअसं0- 868/22 धारा 420, 406, 467, 468, 471 भादवि0 (3) मुअसं0- 933/22 धारा 420, 406 467 468, 471, 506 भादवि0 पंजीकृत किए गये।

गिरफ्तारी –
उक्त अभियोग से संबंधित अभियुक्त धीरज तिवारी पुत्र रक्षपाल सिंह (बैंक मित्र अवागढ हाउस एडीवी भारतीय स्टेट बैंक अरूणानगर) निवासी ग्राम नगला गिरघर थाना जसरथपुर जनपद एटा को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मुखविर की सूचना पर दिनांक 09.04.23 को समय करीब 11.00 बजे सैनिक पडाव अलीगंज तिराहे के पास गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

नोट – अभियुक्त उपरोक्त द्वारा करीब 30-35 लोगों के साथ धोखाधड़ी कर ग्राहकों का करीब 31 लाख 40 हजार रुपयों का गबन किया गया है। अन्य सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता –
1- धीरज तिवारी पुत्र रक्षपाल सिंह (बैंक मित्र अवागढ हाउस एडीवी भारतीय स्टेट बैंक अरूणानगर) निवासी ग्राम नगला गिरघर थाना जसरथपुर जनपद एटा (उम्र करीब 32 वर्ष)

गिरफ्तारी करने वाली टीम –
1- प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह
2- व0उ0नि0 श्री जयवीर सिंह
3- है0का0 विशम्वर सिंह
4- का0 कोशल कुमार।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks